फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Sales: अक्तूबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 27 फीसदी की गिरावट, सेमीकंडक्टर चिप की कमी बड़ी वजह

Fri, 12 Nov 2021 02:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 02:41 PM IST
सार

कोरोना काल में उद्योग जगत को खासा नुकसान उठाना पड़ा है जिसमें ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी शामिल है। वाहनों की बिक्री में आई गिरावट से वाहन उद्योग पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
siam auto sales october 2021 siam auto sales report monthly auto sales data india siam
ऑटोमोबाइल उद्योग - फोटो : PTI (For Reference Only)
कोरोना काल में उद्योग जगत को खासा नुकसान उठाना पड़ा है जिसमें ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी शामिल है। वाहनों की बिक्री में आई गिरावट से वाहन उद्योग पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज होने और लॉकडाउन के प्रतिबंधों को हटाने जाने के साथ ही वाहन उद्योग में सुधार के संकेत मिलने लगे थे। लेकिन सेमीकंडक्टर चिप की कमी के वैश्विक संकट ने वाहनों की बिक्री पर एक बार फिर से बुरा असर डाला है। इसकी वजह से वाहनों की बिक्री में खासी गिरावट दर्ज की गई है।


वाहन उद्योग के संगठन सियाम ने शुक्रवार को बताया कि वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी से यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्तूबर, 2021 में 27 प्रतिशत घटकर 2,26,353 यूनिट्स रह गई। इससे पिछले साल अक्तूबर में 3,10,694 यूनिट्स की थोक बिक्री हुई थी। 
siam auto sales october 2021 siam auto sales report monthly auto sales data india siam
दोपहिया वाहन - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर में कुल 1,60,070 दोपहिया वाहन डीलरों तक पहुंचाए जा सके। एक साल पहले की समान अवधि में यह संख्या 20,53,814 यूनिट्स थी। 
siam auto sales october 2021 siam auto sales report monthly auto sales data india siam
मोटरसाइकिल - फोटो : Amar Ujala
इसी तरह मोटरसाइकल की आपूर्ति में भी 26 फीसदी की गिरावट आई और कुल 10,17,874 वाहन देशभर में डीलर के पास भेजे जा सके। अक्तूबर, 2020 में यह संख्या 13,82,749 यूनिट्स थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
siam auto sales october 2021 siam auto sales report monthly auto sales data india siam
स्कूटर - फोटो : For Reference Only
सियाम ने बताया कि पिछले महीने स्कूटर की बिक्री भी 21 प्रतिशत घटकर 4,67,161 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले के इसी महीने में 5,90,507 यूनिट्स की थी। 
विज्ञापन
siam auto sales october 2021 siam auto sales report monthly auto sales data india siam
थ्री व्हीलर्स - फोटो : istock
उद्योग निकाय के अनुसार पिछले महीने यात्री वाहनों, तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल वाहनों का कुल उत्पादन 22,14,745 यूनिट्स का रहा, जो पिछले वर्ष अक्तूबर में हुए 28,30,844 यूनिट्स के उत्पादन से 22 प्रतिशत कम है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed