आज के समय में इंटरनेट जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। घर, ऑफिस हो या फिर कोई पब्लिक प्लेस, इंटरनेट हर किसी के काम को आसान बना देता है। ऐसे में अगर लोगों को फ्री में Wi-Fi मिल जाए तो क्या कहना। फ्री का Wi-Fi हर किसी को पसंद होता है। लोग हर जगह मुफ्त का Wi-Fi लेने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा शहर है जो लोगों फ्री में वाई फाई देता है? जी हां, दुनिया में मैक्सिको सिटी ऐसा शहर है, जहां सबसे ज्यादा मुफ्त वाईफाई हॉटस्पॉट की सुविधा उपलब्ध है। इतना ही नहीं इस शहर ने फ्री वाई फाई के मामले में दुनिया भर में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। हाल ही में इस शहर का नाम सबसे ज्यादा फ्री Wi-Fi Hotspots होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
अजब-गजब: इस शहर में मुफ्त में मिलता है इंटरनेट, फ्री Wi-Fi Hotspots के मामले में बनाया रिकॉर्ड
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन