{"_id":"609bba8a8ebc3e3fa74f8d78","slug":"revolt-rv400-price-in-india-revolt-rv400-range-revolt-rv400-top-speed-revolt-rv400-booking-online-revolt-rv400-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Revolt RV400: भूल जाइए पेट्रोल, यह दमदार इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में चलती है 150 किमी, 4399 रुपये देकर ले जाएं","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Revolt RV400: भूल जाइए पेट्रोल, यह दमदार इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में चलती है 150 किमी, 4399 रुपये देकर ले जाएं
Wed, 12 May 2021 04:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 May 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Revolt RV400
- फोटो : Revolt Motors
पेट्रोल की कीमत में आग लगी हुई है। आलम यह है कि एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए देश के कई हिस्सों में 100 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों को एक फायदेमंद विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। देश में इस समय कई दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो रही है, जो किफायती हैं और आसानी से आपके बजट में फिट होते हैं। इस वजह से रोजाना सफर करने वाले कई लोग इन इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जो एक बार फुल चार्जिंग करने पर 150 किलोमीटर से ज्यादा का ड्राइविंग रेंज देती है।
Revolt RV400
- फोटो : Revolt Motors
पावर और टॉप स्पीड
घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने वर्ष 2019 में घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को लॉन्च किया था। इस बाइक में कंपनी ने 5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। खास बात यह है कि बाइक में 3.24kWh का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- Eco, Normal, और Sports मिलते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।

156 किमी की ड्राइविंग रेंज
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में काफी पावरफुल बैटरी मिलती है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की बैटरी को साढ़े 4 से 5 घंटे के समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि Revolt RV400 बाइक के साथ कंपनी 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देती है। जो देश में किसी भी दोपहिया वाहन के लिए सबसे ज्यादा है।

Revolt RV400 बाइक
- फोटो : Social
शानदार फीचर्स
इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, जियो-लोकेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की डिटेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में स्पीकर और एग्जॉस्ट साउंड का फीचर मिलता है। यानी आप इस बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने के दौरान एग्जॉस्ट साउंड फीचर ऑन कर सकते हैं। जिससे यह किसी पेट्रोल बाइक की तरह आवाज करेगी। चालक अपनी पसंद के अनुसार इसे बंद भी कर सकते हैं।
इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, जियो-लोकेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की डिटेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में स्पीकर और एग्जॉस्ट साउंड का फीचर मिलता है। यानी आप इस बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने के दौरान एग्जॉस्ट साउंड फीचर ऑन कर सकते हैं। जिससे यह किसी पेट्रोल बाइक की तरह आवाज करेगी। चालक अपनी पसंद के अनुसार इसे बंद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Revolt RV400
- फोटो : Revolt Motors
कीमत और बुकिंग डिटेल्स
आकर्षक लुक और अग्रेसिव डिजाइन वाली Revolt RV400 बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,18,999 रुपये है। RV400 को बुक करने के लिए ग्राहकों को 7,999 रुपये देने होंगे। हाल ही में कंपनी ने RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की भारी मांग के कारण अपनी इस बाइक की बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों ने इसे खूब पसंद किया है जिसकी वजह से इसकी ओवर बुकिंग हो गई है। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसकी बुकिंग दोबारा शुरू की जाएगी। इस बाइक को खरीदन के ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि बुकिंग शुरू होते ही ग्राहकों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।