जल्द ही देश में ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक लांच होने वाली है, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड होगी। यह पहली ऐसी बाइक होगी, इस एडवांस फीचर के साथ आएगी। गुरुग्राम की एक टू-व्हील स्टार्टअप कंपनी जल्द ही ये इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में लांच करने जा रही है।
8 जून 2019 को होगी लांच
2 of 6
Revolt Electric Bike-1
- फोटो : Team-BHP
गुरुग्राम की रिवोल्ट मोटर्स ने इस बाइक की लांच डेट भी फाइनल कर दी है और यह बाइक 18 जून 2019 को लांच होगी। पहली इस बाइक को दिल्ली-एनसीआर के बाजार में लांच किया जाएगा, जिसके बाद देश के बाकी शहरों में इसे पेश किया जाएगा। वहीं पिछले कुछ दिनों से बाइक की टेस्टिंग भी जारी है और कैमोफ्लैग से कवर इस बाक को कई जगह स्पॉट भी किया जा चुका है।
मिला ARAI का अप्रूवल
3 of 6
Revolt Electric Bike-2
- फोटो : Team-BHP
मोबाइल और इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर रह चुके राहुल शर्मा इस कंपनी के फाउंडर हैं। रिवोल्ट मोटर्स के मुताबिक यह देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जो एआई और LTE कनेक्टेड होगी और इसमें 4जी सिम लगा होगा। हाल ही में ह्यूंदै और एमजी ने भी अपनी पहले कनेक्टेड कारें लांच की थीं। हाल ही में इस बाइक को ARAI का अप्रूवल भी मिल चुका है।
लुक है मस्कुलर
4 of 6
Revolt Electric Bike-6
- फोटो : सांकेतिक
वहीं इस बाइक डिजाइन की बात करें, तो इसका लुक मस्कुलर है और KTM 390 Duke की तरह कॉम्पैक्ट है। इसमें एलईडी लाइटिंग, मोनोशॉक और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर मिलेंगे। इस बाइक की बैटरी और मोटर को विदेश ने आयात किया गया है, जबकि बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट को यही पर डिजाइन किया गया है।
ARAI से सर्टिफाइड रेंज 156 किमी
5 of 6
Revolt Electric Bike-3
- फोटो : Motorbeam
इसके अलावा इस ई-बाइक में बेहद खास बैटरी स्वैपिंग सिस्टम भी होगी, जिसे रेंज की समस्या खत्म होगी और बाइक को लंबी दूरी तक चलाया जा सकेगा। रिवोल्ट ई-बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा और फुल चार्ज पर ARAI से सर्टिफाइड रेंज 156 किमी होगी।