{"_id":"61136d1c8ebc3ef44f3a2988","slug":"renault-triber-offers-2021-renault-triber-discount-renault-triber-2021-price-in-india-renault-triber-2021-new-model","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंपर डिस्काउंट : सस्ती 7-सीटर कार को और सस्ते में खरीदने का मौका, कार की कीमत सिर्फ 5.50 लाख रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बंपर डिस्काउंट : सस्ती 7-सीटर कार को और सस्ते में खरीदने का मौका, कार की कीमत सिर्फ 5.50 लाख रुपये
Wed, 11 Aug 2021 11:54 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
renault triber
- फोटो : For Reference Only
भारतीय कार बाजार में ऐसे कारों की मांग हमेश रहती है जो कम कीमत में उपलब्ध हो और उसमें ज्यादा स्पेस मिलता हो। अगर आपका परिवार बड़ा है और आप एक 7-सीटर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं जिसमें पूरा परिवार एकसाथ आउटिंग के लिए कहीं बाहर जा सके तो अभी अच्छा मौका है। फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault अपनी लोकप्रिय 7-सीटर एमपीवी कार Triber पर आकर्षक ऑफर दे रही है। बेहतर माइलेज वाली यह किफायती कार अगस्त महीने में बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। रेनो की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक नई Renault Triber अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। रेनो ट्राइबर के पिछले और नए दोनों मॉडलों पर ऑफर मिल रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और केरल जैसे राज्यों के ग्राहक अगस्त के महीने में ट्राइबर को खरीदने पर सबसे ज्यादा बचत कर सकते हैं।
renault triber
- फोटो : For Reference Only
क्या है ऑफर
गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केरल में रेनो ट्राइबर के पिछले मॉडल पर 70,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत 35,000 रुपये की नगद छूट, 25,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। कंपनी का यह ऑफर चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही लागू है। वहीं ट्राइबर के नए 2021 मॉडल पर 60,000 रुपये की छूट मिल रही है। जिसमें 25,000 रुपये की नगद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है।

2021 Renault Triber
- फोटो : Renault
हर राज्य में डिस्काउंट ऑफर
कुछ राज्यों को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में कंपनी ट्राइबर के 2020 मॉडल पर लगभग 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट्स और 5,000 रुपये का फ्रीडम ऑफर मिल रहा है। वहीं ट्राइबर के नए 2021 माडॅल पर 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। जिसमें 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 5,000 रुपये का फ्रीडम ऑफर शामिल है।

हाल ही में Renault (रेनो) ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी Triber को भारतीय बाजार में नए अवतार में उतारा था। Renault Triber MPV अपने नए अवतार में कई अपडेट के साथ उतारी गई है, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में और बेहतर बनाती है।
4 वेरिएंट्स
नई 2021 Renault Triber एमपीवी को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें RXE, RXL, RXT और RXZ वेरिएंट्स शामिल हैं। खास बात यह है कि इस एमपीवी कार की साइज को औसत कहा जा सकता है। बावजूद इसके कार के अंदर काफी ज्यादा जगह मिलती है।

Renault Triber
- फोटो : Renault India
नए फीचर्स
रेनो के मुताबिक पिछले मॉडल के मुकाबले नई ट्राइबर एमपीवी लुक, फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से और भी बेहतर हो गई है। अब इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल फीचर्स मिलेंगे जिसकी मदद से चालक ड्राइविंग के दौरान फोन कॉल पर बात कर सकता है। इसके साथ ही ड्राइवर की सीट की ऊंचाई को एडजस्ट करने का फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इस एमपीवी में अब ड्यूल टोन एक्सटीरियर, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और नए बॉडी कलर सीडार ब्राउन मिलता है।