फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेनॉ की एसयूवी ट्राइबर बन रही हर वर्ग की पसंद, बस दो महीने में छू लिया यह आंकड़ा

Tue, 12 Nov 2019 10:55 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Tue, 12 Nov 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
renault india sales increased in October Company delivered 10000 triber car in 2 months
renault triber - फोटो : Social Media

रेनॉ इंडिया की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी ट्राइबर हर वर्ग की पसंद बनती जा रही है। बिक्री के मामले में इसने सिर्फ दो महीने में ही एक नया आंकड़ा छू लिया है। कंपनी के मुताबिक बीत दो माह में उसने करीब दस हजार रेनॉ ट्राइबर की डिलीवरी दी है। इससे पता चलता है कि यह सात सीटों वाली गाड़ी लोगों को खासी पसंद आ रही है। आगे जानिए, रेनॉ की इस गाड़ी के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें।

renault india sales increased in October Company delivered 10000 triber car in 2 months
renault triber - फोटो : Socail Media

जानकारी के अनुसार मुंबई की डीलरशिप बेंचमार्क मोटर्स में दस हजार रेनॉ ट्राइबर डिलीवरी की जा चुकी हैं। फ्रैंच ऑटोमेकर कंपनी रेनॉ इंडिया की अक्तूबर में कुल बिक्री साल 2018 के मुकाबले साल 2019 में 63 फीसदी बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में 11,516 यूनिट ट्राइबर बेची हैं।

renault india sales increased in October Company delivered 10000 triber car in 2 months
renault triber - फोटो : Social Media

रेनॉ के इस नए मल्टीपर्पस व्हीकल में रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड लिमिट अलर्ट, सभी सीट्स के लिए थ्री-प्वॉइंट सीटबेल्ट और रिवर्स कैमरा है। इसमें 625 लीटर की बूट क्षमता है। ट्राइबर में तीसरी सीट वाली लाइन को आसानी से अलग कर सकते हैं और वहां सामान रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
renault india sales increased in October Company delivered 10000 triber car in 2 months
renault triber - फोटो : Social Media

यह कार सात सीट वाली है। लेकिन यदि पांच लोग सफर कर रहे हों तो लगेज रखने की क्षमता और बढ़ जाती है। इसके अगले हिस्से में डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कन्सोल दिया है, साथ ही स्टार्ट/स्टॉप बटन, कीलेस एंट्री के साथ ऑटोलॉक फंक्शन भी दिया गया है।

विज्ञापन
renault india sales increased in October Company delivered 10000 triber car in 2 months
renault triber - फोटो : Social Media

इसमें 1.0 लीटर का डुअल वीवीटी सिस्टम वाला तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6250 आरपीएम पर 71 बीएचपी पावर और 3500 आरपीएम पर 96 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed