फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय गेंदबाजों ने बनाया कीर्तिमान, क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक साल में तीन बार ली हैट्रिक

Tue, 12 Nov 2019 08:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 12 Nov 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
deepak chahar shami and bumrah created history First time three hattricks taken by a team in an year
शमी-बुमराह-चाहर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट इतिहास में गेंदबाजों को हमेशा से कमजोर कड़ी माना जाता रहा है। कुछ एक गेंदबाजों को छोड़ दें तो कम ही गेंदबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि इस सदी में भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा बदलाव गेंदबाजी में ही देखने को मिला है। टीम इंडिया के पास एक से बढ़कर एक गेंदबाज हैं जो अपने दम पर टीम को जिताने का दमखम रखते हैं।


 

deepak chahar shami and bumrah created history First time three hattricks taken by a team in an year
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जहां हैट्रिक लेना कभी बड़ी बात होती थी वहीं साल 2019 में भारतीय टीम के तीन गेंदबाजों ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैट्रिक ले ली है और क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक ही देश के तीन गेंदबाजों ने एक साल में तीन हैट्रिक ली है।

deepak chahar shami and bumrah created history First time three hattricks taken by a team in an year
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media

सबसे पहले टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली। 22 जून को खेले गए इस मैच में शमी ने मोहम्मद नबी (52), आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को लगातार तीन गेंदों में आउट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepak chahar shami and bumrah created history First time three hattricks taken by a team in an year
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद सितम्बर में वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया के स्टार युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में हैट्रिक ली। बुमराह ने पहली पारी के 9वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर डैरेन ब्रावो (4), शाहमार ब्रूक्स (0) और रोस्टन चेज (0) को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

विज्ञापन
deepak chahar shami and bumrah created history First time three hattricks taken by a team in an year
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर

और अब टी-20 में टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने नागपुर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी और भारत की तरफ से पहली हैट्रिक पूरी की। चाहर ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शफीकुल इस्लाम कैच कराया। पारी के आखिरी ओवर में वह एक बार फिर गेंदबाजी करने आए और ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान और अमीनुल इस्लाम को आउट कर अपनी तिकड़ी पूरी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed