कोरोना काल में अगर आप एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल Renault अपनी तीन लोकप्रिय कारों पर 60000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इन कारों में Renault Kwid से लेकर Triber और Duster शामिल हैं। इन तीनों कारों पर कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस से लेकर कॉर्पोरेट बोनस और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं। वहीं, अगर आप इन कारों को इस महीने खरीदते हैं, तो आपको अगले तीन महीनों तक ईएमआई नहीं देनी होगी। तो डालते हैं इन कारों पर मिलने वाले ऑफर्स पर एक नजर,
कार खरीदने का शानदार मौका, Renault की इन 3 गाड़ियों पर पाएं 60000 रुपये की बंपर छूट
Renault Duster
Duster कंपनी की एक लोकप्रिय कार है। इसकी खरीद पर आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। हालांकि, इस कार पर आपको कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर 25,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर 20,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। इस कार को जुलाई में खरीदने पर आपको शुरुआती तीन महीनों की ईएमआई नहीं दोनी होगी।
Renault Kwid
देश की सबसे सस्ती कारों में शामिल Kwid पर इस महीने कई ऑफर्स मिल रहे हैं। इनमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा इस कार पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इन सब के अलावा अगर आप इस कार को जुलाई में खरीदते हैं तो आपको शुरुआती तीन महीनों में कोई भी ईएमआई नहीं दोनी होगी।
Renault Triber
Triber न सिर्फ कंपनी की बल्कि देश की सबसे सस्ती MPV (मल्टी परपज व्हीकल) है। अगर आप इस महीने Triber को खरीदते हैं तो आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। हालांकि, इस कार पर आपको कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। इस कार पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर 7,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। इस कार को जुलाई में खरीदने पर आपको शुरुआती तीन महीनें की ईएमआई नहीं दोनी होगी।
ध्यान दें
ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। ये अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं।