फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार खरीदने का शानदार मौका, Renault की इन 3 गाड़ियों पर पाएं 60000 रुपये की बंपर छूट

Tue, 07 Jul 2020 10:34 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 07 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Renault giving bumper discount on Kwid to Triber to Duster upto 60000 rupees
Car Discount Offers - फोटो : Amar Ujala

कोरोना काल में अगर आप एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल Renault अपनी तीन लोकप्रिय कारों पर 60000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इन कारों में Renault Kwid से लेकर Triber और Duster शामिल हैं। इन तीनों कारों पर कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस से लेकर कॉर्पोरेट बोनस और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं। वहीं, अगर आप इन कारों को इस महीने खरीदते हैं, तो आपको अगले तीन महीनों तक ईएमआई नहीं देनी होगी। तो डालते हैं इन कारों पर मिलने वाले ऑफर्स पर एक नजर,

Renault giving bumper discount on Kwid to Triber to Duster upto 60000 rupees
Renault Duster 2019 Dimension - फोटो : Renault

Renault Duster

Duster कंपनी की एक लोकप्रिय कार है। इसकी खरीद पर आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। हालांकि, इस कार पर आपको कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर 25,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर 20,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। इस कार को जुलाई में खरीदने पर आपको शुरुआती तीन महीनों की ईएमआई नहीं दोनी होगी।

Renault giving bumper discount on Kwid to Triber to Duster upto 60000 rupees
Renault Kwid - फोटो : Social

Renault Kwid 

देश की सबसे सस्ती कारों में शामिल Kwid पर इस महीने कई ऑफर्स मिल रहे हैं। इनमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा इस कार पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इन सब के अलावा अगर आप इस कार को जुलाई में खरीदते हैं तो आपको शुरुआती तीन महीनों में कोई भी ईएमआई नहीं दोनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Renault giving bumper discount on Kwid to Triber to Duster upto 60000 rupees
Renault Triber - फोटो : Renault India

Renault Triber

Triber न सिर्फ कंपनी की बल्कि देश की सबसे सस्ती MPV (मल्टी परपज व्हीकल) है। अगर आप इस महीने Triber को खरीदते हैं तो आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। हालांकि, इस कार पर आपको कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। इस कार पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर 7,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। इस कार को जुलाई में खरीदने पर आपको शुरुआती तीन महीनें की ईएमआई नहीं दोनी होगी।

विज्ञापन
Renault giving bumper discount on Kwid to Triber to Duster upto 60000 rupees
Renault Triber BS6 Automatic - फोटो : Renault

ध्यान दें

ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। ये अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed