बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने लिए एक लाल रंग की Lamborghini Urus खरीदी है। इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। Lamborghini Urus दुनिया की पहली सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल के नाम से भी जानी जाती है। अपनी कार के साथ रणवीर सिंह हैप्पी मूड में नजर आये। उन्हें मुंबई की सड़कों पर कार में ड्राइव का मजा लेते हुए देखा गया।
बिना नंबर प्लेट की कार
2 of 5
Lamborghini Urus
- फोटो : Social
रणवीर सिंह की इस कार की अभी नंबर प्लेट नहीं आई है l रणवीर सिंह ने इस मौके पर एक लाल रंग की मैचिंग टोपी भी पहनी थी l रणवीर फिलहाल कबीर खान की फिल्म ‘83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, यह फिल्म भारत के 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित हैl फिल्म में रणवीर, कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे।
बेहद पावरफुल है लेम्बोर्गिनी उरुस
3 of 5
Lamborghini Urus
- फोटो : Social
लेम्बोर्गिनी उरुस बेहद पावरफुल है, इसमें 4.0 लीटर का V8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जो 641bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह इंजन 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स से जुड़ा होगा जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। महज 3.6 सेकंड में यह कार 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है।
असरदार ब्रेक
4 of 5
Lamborghini Urus SUV
- फोटो : Social
खास बात यह है कि इसमें 21 इंच के एलाय व्हील्स लगे हैं जिन्हें 23 इंच तक बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसमें 440mm के फ्रंट और 370mm के रियर कार्बोन सेरामिक ब्रेक्स लगे हैं जो 100 की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर महज 33.7 मीटर के दायरे में एसयूवी को रोक देंगे।
6 ड्राइविंग मोड्स
5 of 5
Lamborghini Urus
- फोटो : Social
Lamborghini Urus में 6 ड्राइविंग मोड स्ट्राडा, टेरा (ऑफ-रोड), नेवा (स्नो), स्पोर्ट, कॉर्सा और साबिया (सेंड) शामिल किये हैं। पावर के मामले में यह बेंटले से भी काफी आगे है। इसका स्टाइल अनौखा है जोकि किसी को भी इसका दीवाना बना देगा।