{"_id":"5d95f9478ebc3e93c52f0322","slug":"indvsa-mayank-agarwal-is-very-glad-after-hitting-double-century","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद बेहद खुश मयंक अग्रवाल, खोले पिच के कई राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद बेहद खुश मयंक अग्रवाल, खोले पिच के कई राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में 215 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा कि वह यह पारी खेलकर काफी खुश हैं। भारत ने मैच के दूसरे दिन चायकाल के बाद अपनी पहली पारी सात विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित कर दी। भारत के लिए अग्रवाल के 215 के अलावा रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारी खेली।
2 of 6
मयंक अग्रवाल
- फोटो : social media
दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीकी टीम संकट में नजर आ रही थी और उसने महज 39 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। दिन का खेल समाप्त होने के बाद अग्रवाल ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। यह एक ऐसी भावना है जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने अपने पहले ही शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। जिस तरह मैंने बल्लेबाजी की उसे लेकर मैं काफी खुश हूं।'
3 of 6
मयंक अग्रवाल
रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर हम शुरुआत में इसी तरह की बल्लेबाजी करते रहे तो यह टीम के लिए बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा, 'अगर मैं और रोहित लगातार योगदान देते रहे तो हम हर बार 450-500 रन बना सकते हैं और यह विपक्षी टीम के लिए काफी मुश्किल होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मयंक अग्रवाल
अग्रवाल ने अपने पहले ही टेस्ट शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। अग्रवाल ने 215 रन बनाए। इससे पहले दिलीप सरदेसाई, विनोद कांबली और करुण नायर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट टीम गेम है और इसमें आप हर बार अपने गेम के बारे में ही नहीं सोच सकते। 28 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा कि कई बार आपको लगता है कि आप अच्छा खेल रहे हैं और ऐसे में आप अधिक खतरे उठा सकते हैं लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। आपको धैर्य रखना पड़ता है। अग्रवाल ने कहा, 'मैंने और रोहित ने टीम के लिए मजबूत आधार तय किया और 300 से अधिक की साझेदारी की।'
विज्ञापन
5 of 6
मयंक अग्रवाल
रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह रोहित स्पिनर्स पर हावी हुए वह देखना शानदार था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में पिच ने नई गेंद को मदद की लेकिन एक बार जब धूप खिल गई तो बल्लेबाज करना आसान होता गया। दूसरे दिन गेंद नीची रहनी शुरू हो गई। यह चायकाल से ही घूमनी शुरू हो गई जो हमारे लिए अच्छी बात है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।