फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमदार इलेक्ट्रिक बाइक: एक बार की चार्जिंग में 150 किमी माइलेज, मात्र 4399 रुपये में घर लाएं

Sat, 15 May 2021 04:48 PM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 15 May 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Range Revolt Rv400 electric bike price in India and Top features
Revolt Rv400 - फोटो : Revolt

इलेक्ट्रिक बाइक और अन्य वाहनों का बाजार भारत में तेजी से बढ़ रहा है और बढ़े भी क्यों ना, एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए देश के कई हिस्सों में 100 रुपये जो चुकाने पड़ रहे हैं। देश में इस समय कई दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद हैं जिनके फीचर्स और माइलेज अलग-अलग है। डेली सफर करने वालों के लिए इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना कोई खराब सौदा नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बताएंगे जो एक बार फुल चार्जिंग करने पर 150 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज देती है और खास बात यह है कि आप महज 4,399 रुपये में इसे घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Range Revolt Rv400 electric bike price in India and Top features
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors

156 किमी की ड्राइविंग रेंज
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में काफी पावरफुल बैटरी मिलती है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की बैटरी को साढ़े 4 से 5 घंटे के समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि Revolt RV400 बाइक के साथ कंपनी 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देती है। जो देश में किसी भी दोपहिया वाहन के लिए सबसे ज्यादा है। 

Range Revolt Rv400 electric bike price in India and Top features
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors

पावर और टॉप स्पीड
घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने वर्ष 2019 में घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को लॉन्च किया था। इस बाइक में कंपनी ने 5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। खास बात यह है कि बाइक में 3.24kWh का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- Eco, Normal, और Sports मिलते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Range Revolt Rv400 electric bike price in India and Top features
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors
शानदार फीचर्स

इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, जियो-लोकेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की डिटेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में स्पीकर और एग्जॉस्ट साउंड का फीचर मिलता है। यानी आप इस बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने के दौरान एग्जॉस्ट साउंड फीचर ऑन कर सकते हैं। जिससे यह किसी पेट्रोल बाइक की तरह आवाज करेगी। चालक अपनी पसंद के अनुसार इसे बंद भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Range Revolt Rv400 electric bike price in India and Top features
Revolt RV400 बाइक - फोटो : Social
कीमत और बुकिंग डिटेल्स

आकर्षक लुक और अग्रेसिव डिजाइन वाली Revolt RV400 बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,18,999 रुपये है। RV400 को बुक करने के लिए ग्राहकों को 7,999 रुपये देने होंगे। हाल ही में कंपनी ने RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की भारी मांग के कारण अपनी इस बाइक की बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों ने इसे खूब पसंद किया है जिसकी वजह से इसकी ओवर बुकिंग हो गई है। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसकी बुकिंग दोबारा शुरू की जाएगी। इस बाइक को खरीदन के ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि बुकिंग शुरू होते ही ग्राहकों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed