ऑफरोडर महिंद्रा थार को लेकर एक नई जंग शुरू हो गई है। थार की निर्माता कंपनी महिंद्रा और जीप निर्माता फिएट क्रिस्लर ऑटोमोबाइल्स दोनों आमने-सामने आ गई हैं। दोनों कंपनियों के बीच झंगड़ा सेकंड जनरेशन थार के एक टीजर को लेकर शुरू हुआ है। महिंद्रा थार को पिछले साल लॉन्च किया गया था और यह कार भारतीय बाजार में सुपरहिट साबित हुई है। इसके कई वैरिएंट्स का वेटिंग पीरियड एक साल को पार कर चुका है।
Thar पर रार: ऑफ-रोड SUV के टीजर पर मचा बवाल, आमने-सामने आईं Mahindra और Jeep
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजर पर मचा बवाल
दरअसल हाल ही में महिंद्रा ने दूसरी पीढ़ी की थार का टीजर एडवरटाइजमेंट आस्ट्रेलिया में जारी किया था। इस टीजर के जारी होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है थार को वहां भी लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस टीजर के जारी होने के बाद इंटली-अमेरिकन कंपनी फिएट क्रिस्लर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) ने महिंद्रा के खिलाफ आस्ट्रेलिया के फेडरल कोर्ट में एक शिकायत दर्ज करा दी कि नई थार की डिजाइन उसकी ऑफरोडर एसयूवी रेंगलर से मिलता जुलता है।
वेटिंग पीरियड 11 महीने से ज्यादा
अपनी शिकायत में एफसीए ने लिखा है कि थार का डिजाइन उसकी पुरानी रेंगलर से काफी कुछ मेल खाता है और मांग की है कि थार को आस्ट्रेलिया में लॉन्च करने की अनुमति न दी जाए। वहीं महिंद्रा ने अपना जवाब दाखिल करते हुए अदालत को बताया है कि फिलहाल उसका अपनी कार के मौजूदा मॉडल को आस्ट्रेलिया में लॉन्च करने का कोई इरादा नहीं है। वहीं उसने इस पर भी रजामंदी दिखाई है कि अगर वह नई थार को आस्ट्रेलिया में लॉन्च करती है, तो एफसीए को 90 दिनों का नोटिस पीरियड देगी। इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को है।
महिंद्रा से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि फिलहाल कंपनी का नई जनरेशन थार को आस्ट्रेलिया या किसी अन्य विदेशी बाजार में लॉन्च करने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि कंपनी जानती है कि भारत में उसकी एसयूवी की काफी मांग है और उसका वेटिंग पीरियड 11 महीने से ज्यादा है। हालंकि महिंद्रा पुरानी पीढ़ी की थार की बिक्री दक्षिण अफ्रिका में जारी रखेगी।
महिंद्रा रॉक्सर को लेकर भी खिचीं थीं तलवारें
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दोनों कंपनियां अदालत में आमने-सामने आई हों। इससे पहले एफसीए ने अमेरिकी अदालत में महिंद्रा एंड महिंद्रा के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। तब कंपनी ने अमेरिकी बाजार में महिंद्रा रॉक्सर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। महिंद्रा थार जैसी दिखने वाली रॉक्सर का डिजाइन पुरानी पीढ़ी की जीप या विली सीजे सीरीज से मिलता जुलता है। वहीं मुकदमे के बाद कंपनी ने इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किया था और अभी भी उत्तरी अमेरिका में बेच रही है।