{"_id":"5d6e30588ebc3e93cb763cb1","slug":"steve-smith-becomes-number-one-in-icc-test-ranking-virat-moves-to-2nd-place","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली से आगे निकले स्टीव स्मिथ, ICC टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर एक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली से आगे निकले स्टीव स्मिथ, ICC टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर एक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक साल के बैन के बाद पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली से उनकी बादशाहत छीन ली है। स्मिथ अब आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं विराट कोहली खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
2 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ को एशेज में उनके जबरदस्त प्रदर्शन का इनाम मिला। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दो टेस्ट मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया। स्मिथ ने एक साल के बैन के बाद वापसी करते हुए पहले ही टेस्ट में 144 और 142 रन की पारी खेली।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
वहीं विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए और दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में दो अर्द्धशतक ही लगा पाए। विराट ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में जहां 60 रन बनाए वहीं दूसरे टेस्ट में एक गोल्डन डक के साथ 76 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social Media
बता दें कि विराट पिछले करीब एक साल से नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज बने हुए थे। लेकिन स्मिथ की वापसी और जोरदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें एक अंक का नुक्सान उठाना पड़ा जिसकी वजह से वे खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 5
विराट-स्मिथ
आइसीसी द्वारा जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में स्टीव स्मिथ 904 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट 903 अंकों के साथ लुढ़ककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बाद तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 878 अंकों के साथ काबिज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।