{"_id":"5ebd54f58ebc3e902f36d16b","slug":"poimo-electric-scooter-university-of-tokyo-japan-electric-vehicle-market-light-electric-scooter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को समेट कर रख सकते हैं अपने पीट्ठूबैग में, वजन है सिर्फ 5 किलो","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को समेट कर रख सकते हैं अपने पीट्ठूबैग में, वजन है सिर्फ 5 किलो
Thu, 14 May 2020 07:55 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 14 May 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Poimo Electric Scooter
- फोटो : University Of Tokyo
टेक्नोलॉजी के मामले में जापान में ईजाद किए गए उत्पाद अकसर चौंका देते हैं। जापान में ऐसा कॉम्पैक्ट ई-स्कूटर बनाया गया है जिसे आसानी से समेटकर पीट्ठूबैग में डाला जा सकता है। टोक्यो के विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए Poimo (पोइमो) को एक इलेक्ट्रिक पंप का इस्तेमाल कर सिर्फ एक मिनट में फुलाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक Poimo को नजदीकी और मध्यम दूरी तय करने को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Poimo Electric Scooter
- फोटो : University Of Tokyo
मात्र 5 किलो का स्कूटर
Poimo में 5 ठोस हिस्से हैं जो अलग की जा सकती है। इसमें पहियों के दो सेट, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एक बैटरी, हैंडलबार जिसमें एक बिल्ट-इन वायरलेस कंट्रोलर मिलता है। इस ई-स्कूटर का कुल वजन 5.4 किलो (12 पाउंड) है। भविष्य में इसका वजन और कम किया जा सके इस दिशा में काम किया जा रहा है।

ऐसा हो जाता बड़ा
यह ई-स्कूटर मुख्य रूप से थर्माप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन (टीपीयू) से बना है, जिसका उपयोग पहले से ही एयरबेड जैसे उत्पादों को बनाने के लिए किया जाता है। इसके साथ मिलने वाला एक छोटा सा इलेक्ट्रिक पंप सिर्फ एक मिनट में फ्रेम को पूरी तरह से फुला देता है। इसमें छोटी इलेक्ट्रिक मोटर और इन्फ्लाटेबल फ्रेम के नीचे जुड़े हुए रबर के छोटे पहिये लगाए गए हैं।

टोक्यो यूनिवर्सिटी में हुई तैयार
इस स्पेशल ई-स्कूटर को टोक्यो यूनिवर्सिटी में तैयार किया गया है। Poimo का नाम 'Portable' और 'Inflatable Mobility' को मिलाकर इनके शॉर्ट फॉर्म को मिलाकर लिया गया है। टीम का लक्ष्य ऐसा इलेक्ट्रिक वाहन तैयार करना था जो हल्की होने के साथ-साथ ऐसा हो और उसे बहुत थोड़ी सी जगह में मोड़कर कर रखा जा सके। इसका फायदा यह होगा कि लोग इसे सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान अपने साथ ले जा सकते हैं और पब्लिक स्टॉप से अपने घर जाने में इसका उपयोग कर सकते हैं।

बनाया जा रहा ज्यादा सुरक्षित स्कूटर
इस बाइक को तैयार करने वाले इंजीनियरों ने कहा कि वे एक ऐसा वाहन बनाना चाहते थे जो दुर्घटना की स्थिति में चोट लगने की संभावना को कम कर दे। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि परिवहन के ऐसे साधनों को सुरक्षित माना जा सकता इससे पहले सरकार को ई-स्कूटर को लेकर नियमों को स्पष्ट किया जाना चाहिए।
Poimo ई-स्कूटर बनाने वाली टीम ने 2020 HRI कॉन्फ्रेंस में इसके सबसे लेटेस्ट प्रोटोटाइप को एक वर्चुअल प्रेजेंटेशन के जरिए पेश किया। इस टीम के सदस्यों को आशा है कि Poimo को कमर्शियल उत्पाद के तौर पर पेश किया जा सकता है। टीम ने बताया कि फिलहाल पेश किया गया प्रोटोटाइप आम लोगों के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं है। टीम Poimo को और हल्का, मजबूत और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है।