Skoda ने कार लवर्स को Valentine Day पर खास गिफ्ट दिया है। Skoda Rapid Monte Carlo एडिशन को भारत में फिर से लॉन्च किया है। इससे पहले स्कोडा ने 2017 में इस स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया था, लेकिन मात्र दो माह बाद ही कंपनी ने इसे बंद कर दिया। स्कोडा की यह नई कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में मिलेगी। इस कार को खास फ्लैश रेड कलर स्कीम में लॉन्च किया है।
Skoda का Valentine's Day पर खास गिफ्ट, लॉन्च की लाल रंग की स्पेशल कार
2017 में किया था लॉन्च
स्कोडा ने 2017 में जब Skoda Rapid Monte Carlo एडिशन को लॉन्च किया था, तब अपैरल बनाने वाली कंपनी मॉन्टे कार्लो ने ट्रेडमार्क उल्लंघन का दावा ठोका था। लेकिन इसकी लॉन्चिंग के साथ ही लग रहा है कि मामला सुलझ गया है। स्कोडा की नई कार मौंटे कार्लो बैज के साथ मिलेगी। कंपनी ने Rapid Monte Carlo में काले रंग में सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल दी हैं, साथ ही मैचिंग ग्लॉस ब्लैक मिरर, क्वॉर्ट्ज कट प्रोजेक्टर हैडलाइट्स और एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स दी हैं।
16 इंच के अलॉय व्हील
नई Rapid Monte Carlo में स्कोडा ने ब्लैक डिजाइन एलिमेंट दिया है, जिसे साइड में और पीछे की तरफ साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें ग्लॉसी ब्लैक बोल्ट कवर के साथ 16 इंच के अलॉय व्हील दिए हैं। वहीं बी पिलर्स पर मॉन्टे कार्लो फ्लैग बैज के साथ ग्लॉसी ब्लैक डेकोरेशन, ब्लैक रूफ फॉयल, ब्लैक टेलगेट स्पॉयलर और ब्लैक स्पोर्टी डिफ्यूजर दिया है।
रेड, व्हाइट और ग्रे फील में ऑल-ब्लैक केबिन
वहीं इंटीरियर की बात करें, तो मॉन्टे कार्लो में नई अपहोल्ट्री के साथ रेड, व्हाइट और ग्रे फील में ऑल-ब्लैक केबिन दिया है। वहीं 3 स्पोक वाला सुपरस्पोर्ट फ्लैट बॉटम मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और रेड डेकोरेटिव स्टिचिंग के साथ गियर नोब दी है। वहीं कार में स्टेनलेस स्टील फुट पैडल्स, पियानो ब्लैक सेंटर कंसोल, मॉन्टे कार्लो लिखी स्कफ प्लेट दी हैं।
6.5 इंच का कलर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
इसके अलावा कार में 6.5 इंच का कलर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो स्मार्टलिंक टेक्नोलॉजी से लैस है और मिररलिंक, एपलकार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। साथ ही कार में पीछे की तरफ एसी वेंट, क्रूज कंट्रोल, हाइट और लेंथ एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, फोल्डेबल ऑर्मरेस्ट, टिंटेड विंडो और विंडस्क्रीन, रिअर व्यू कैमरे का फीचर दिया है। वङी सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें सबी वैरियंट्स में स्टैंडर्ड डुअल एयरबैग्स के साथ एबीएस, 5 थ्री प्वाइंट सीटबेल्ट्स दिया है। इसके अलावा डीएसजी वैरियंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, एटी पेट्रोल और एटी डीजल वैरियंट में हिल होल्ड कंट्रोल का फीचर दिया है।