फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter: लॉन्चिंग से पहले शुरू हुई बुकिंग, सिर्फ 499 रुपये में करें बुक, जानें डिटेल्स

Thu, 15 Jul 2021 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
ola electric scooter booking start at rs 499 upcoming launch in india ola electric scooter booking online ola electric scooter range
Ola Electric Scooter Booking - फोटो : Ola Electric

Ola Electric Scooter Booking Start: Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) यकीनन इस समय देश के सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इसका कारण यह है कि हालांकि, यह स्कूटर अभी देश में लॉन्च भी नहीं हुआ है, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक ने इसकी लॉन्च से पहले सोशल मीडिया प्रचार के जरिए इस स्कूटर को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया ट्विटर का सहारा लेकर ओला ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू करने का एलान कर दिया है। जिससे साफ हो गया है कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को बहुत जल्दी लॉन्च कर सकती है। 



ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग की कीमत सिर्फ 499 रुपये रखी गई है और कंपनी का कहना है कि यह रकम पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी ग्राहक अगर बाद में अपनी बुकिंग कैंसल करना चाहे तो उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए इच्छुक खरीदार को वेबसाइट पर पहले खुद का एक अकाउंट बनाना होगा और फिर अपने लिए स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। 

ola electric scooter booking start at rs 499 upcoming launch in india ola electric scooter booking online ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
बता दें कि अभी तक, कंपनी ने स्कूटर के किसी भी स्पेसिफिकेशंस की घोषणा नहीं की है, लेकिन जैसा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है, यह सिर्फ शुरुआत है। स्कूटर के ड्राइविंग रेंज और चार्जिंद टाइम सहित स्कूटर की डिलीवरी टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही आने वाले समय में साझा की जा सकती है। 
 

हाल ही में ओला कैब के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिय के जरिए इसकी एक झलक साझा की थी और एक वीडियो के जरिए दिखाया था कि सड़कों पर चलने के दौरान इसका परफॉर्मेंस कैसा होगा। इसके बाद उन्होंने ट्विटर के जरिए यह जानकारी साझा की, कि इस ई-स्कूटर का उत्पादन जल्द ही शुरू हो जाएगा। भाविश ने यह भी बताया कि सिर्फ चार महीनों में ओला फ्यूचर फैक्ट्री का पहला चरण पूरा होने वाला है। भाविश ने आनेवाली ओला ई स्कूटर के मिलने वाले फीचर्स के बारे में भी बताया। भाविश के ट्वीट के मुताबिक, ओला ई-स्कूटर में बेस्ट-इन-क्लास बूट स्पेस (दो हेलमेट रखने लायक जगह) और बेस्ट-इन-क्लास राइडिंग रेंज जैसे खासियतें होंगी। इसमें एप-बेस्ड कीलेस एक्सेस भी मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। 
ola electric scooter booking start at rs 499 upcoming launch in india ola electric scooter booking online ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
हालांकि इससे पहले शेयर किए गए ट्वीट में ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वीडियो साझा किया था। इस ट्वीट में अग्रवाल ने दावा किया, "इस ट्वीट को पढ़ने में जितना समय लगाएंगे उससे कहीं तेजी से यह 0 से 60 की रफ्तार पकड़ लेता है! तैयार हों या नहीं, एक क्रांति आ रही है!"  बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का काफी समय से इंतजार हो रहा है। उम्मीद है कि इस महीने के आखिर में इसकी कीमत का एलान कर दिया जाएगा। यह एथर एनर्जी के Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ola electric scooter booking start at rs 499 upcoming launch in india ola electric scooter booking online ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
ड्राइविंग रेंज
Ola की आनेवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कैब्स ने मई 2020 में नीदरलैंड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Etergo का अधिग्रहण किया था। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Etergo AppScooter सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 50 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है।
विज्ञापन
ola electric scooter booking start at rs 499 upcoming launch in india ola electric scooter booking online ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
50 मिनट में 75 किमी की चार्जिंग
कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed