फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Revolt Motors: एक बार फिर मिनटों में बिक गई RV400 इलेक्ट्रिक बाइक, जानें इसकी खासियतें

Thu, 15 Jul 2021 04:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Jul 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Revolt Motors said it once again sold out all units of RV400 and RV300 bikes within minutes of second round of bookings being open
Revolt RV 400 - फोटो : For Reference Only
Revolt RV400 Electric Bike Booking: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी दर्ज की जा रही है। रतनइंडिया की Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने गुरुवार को एलान किया कि उसने दूसरे दौर की बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर अपनी RV400 और RV300 इलेक्ट्रिक बाइक की सभी यूनिट्स को एक बार फिर से बेच दिया है। जब पहले दौर की बुकिंग शुरू की गई थी, तब दो घंटे में सभी यूनिट्स बिजली की तेजी से बिक गई थीं। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों राउंड में कितनी बाइक्स बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गईं। कंपनी ने फिलहाल इस बारे में जानकारी साझा नहीं की है। 


Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) भारतीय बाजार में सिर्फ दो उत्पादों की बिक्री करती है। लेकिन इसने अपनी एक खास जगह बना ली है। कंपनी की RV400 भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। RV400 टॉप एंड वेरिएंट है और RV300 बेस वेरिएंट। इस भारतीय कंपनी ने वर्ष 2019 में इन उत्पादों को लॉन्च किया था और तब से इसकी बुकिंग चालू होती है और भारी मांग की वजह से बहुत जल्द बंद कर दी जाती है। RV400 रिवोल्ट मोटर्स का फ्लैगशिप मॉडल है। कंपनी का दावा है कि उसने पहले दौर में इस मॉडल की 50 करोड़ रुपये मूल्य की बिक्री की है। कंपनी ने उन भाग्यशाली ग्राहकों को RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है जो पहले इसकी बुकिंग कराने में कामयाब रहे थे। 
Revolt Motors said it once again sold out all units of RV400 and RV300 bikes within minutes of second round of bookings being open
Revolt RV 400 and RV300 - फोटो : For Reference Only
इसलिए बढ़ी मांग
रिवोल्ट मोटर्स अपनी बाइक्स में बढ़ती दिलचस्पी का श्रेय पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों को भी दे रही है। रतनइंडिया एंटरप्राइजेज की बिजनेस चेयरमैन अंजलि रतन ने कहा, "रिवोल्ट बाइक मिनटों में बिक रही हैं, जो रिवोल्ट के उत्पाद की गुणवत्ता का मजबूत प्रमाण है। देश में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये तक पहुंच गई हैं, ऐसे में ग्राहकों के लिए रिवोल्ट बाइक्स से मिलने वाली भारी बचत को छोड़ना मुश्किल है।" 

रिवोल्ट मोटर्स का कहना है कि वह मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ा रही है। रिवोल्ट मोटर्स के एमडी राहुल शर्मा ने कहा, "हम इस भारी मांग को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता को और बढ़ाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।" 
Revolt Motors said it once again sold out all units of RV400 and RV300 bikes within minutes of second round of bookings being open
Revolt RV 400 - फोटो : Revolt
Revolt RV400 की कीमत और मिल रही छूट
विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा घोषित सब्सिडी की वजह से भी रिवोल्ट मोटर्स जैसे ईवी निर्माताओं के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। Revolt Motors ने हाल ही में FAME India (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया) योजना के तहत भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की बदौलत बाइक की कीमत में 28,000 रुपये तक की कमी की है। कीमतों में हुई लेटेस्ट कटौती के बाद, Revolt RV400 की अब 90,799 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में बिक्री हो रही है। इससे पहले दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,18,999 रुपये थी। इस बीच गुजरात सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत अहमदाबाद में यह बाइक अब 87,000 रुपये में बिक रही है। महाराष्ट्र में प्रति बाइक लगभग 25,000 रुपये का सब्सिडी इंसेंटिव मिल रहा है, जबकि गुजरात में यह आंकड़ा 20,000 रुपये प्रति बाइक है। दिल्ली सरकार के प्रोत्साहन से इलेक्ट्रिक बाइक की कीमतों में लगभग 16,000 रुपये की कमी होगी, जबकि मेघालय में 32,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Revolt Motors said it once again sold out all units of RV400 and RV300 bikes within minutes of second round of bookings being open
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors
पावर, स्पीड और रेंज
इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को लॉन्च किया था। इस बाइक में कंपनी ने 5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। खास बात यह है कि बाइक में 3.24kWh का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- Eco, Normal, और Sports मिलते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में काफी पावरफुल बैटरी मिलती है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की बैटरी को साढ़े 4 से 5 घंटे के समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि Revolt RV400 बाइक के साथ कंपनी 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देती है। जो देश में किसी भी दोपहिया वाहन के लिए सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन
Revolt Motors said it once again sold out all units of RV400 and RV300 bikes within minutes of second round of bookings being open
Revolt RV 400 - फोटो : For Reference Only
शानदार फीचर्स
इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, जियो-लोकेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की डिटेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में स्पीकर और एग्जॉस्ट साउंड का फीचर मिलता है। यानी आप इस बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने के दौरान एग्जॉस्ट साउंड फीचर ऑन कर सकते हैं। जिससे यह किसी पेट्रोल बाइक की तरह आवाज करेगी। चालक अपनी पसंद के अनुसार इसे बंद भी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed