फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter: ओला ई-स्कूटर की रिकॉर्ड बुकिंग, 24 घंटे में मिले एक लाख से ज्यादा प्री-लॉन्च ऑर्डर

Sat, 17 Jul 2021 03:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Jul 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
ola electric scooter booking in india Over one lakh bookings received for Ola e-scooter in 24 hours
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Booking In India: Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) को अपने Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) के लिए पहले चौबीस घंटों में ही एक लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल गई है। कंपनी ने अभी अपना ई-स्कूटर लॉन्च भी नहीं किया है, लेकिन इसकी बुकिंग 15 जुलाई की शाम से शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही यह अब तक का 'सबसे ज्यादा प्री-बुक किया गया स्कूटर' बन गया है।


कंपनी ने 15 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग शुरू करने का एलान किया। ओला ने कहा कि उसने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ग्राहकों से 'अभूतपूर्व मांग' देखी है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर यकीनन इस समय देश के सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इसका कारण यह है कि हालांकि, यह स्कूटर अभी देश में लॉन्च भी नहीं हुआ है, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक ने इसकी लॉन्च से पहले सोशल मीडिया प्रचार के जरिए इस स्कूटर को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी है। 
ola electric scooter booking in india Over one lakh bookings received for Ola e-scooter in 24 hours
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
ओला के चेयरमैन एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "हमारे पहले ई-स्कूटर के लिए देशभर के ग्राहकों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह काफी उत्साहवर्धक है। इस स्थिति को देखकर पता चलता है कि आज ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं।" 

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग की कीमत सिर्फ 499 रुपये रखी गई है और कंपनी का कहना है कि यह रकम पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी ग्राहक अगर बाद में अपनी बुकिंग कैंसल करना चाहे तो उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए इच्छुक खरीदार को वेबसाइट पर पहले खुद का एक अकाउंट बनाना होगा और फिर अपने लिए स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी।  
ola electric scooter booking in india Over one lakh bookings received for Ola e-scooter in 24 hours
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
ओला का दावा है कि उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर रफ्तार, रेंज, पैर रखने की जगह के साथ टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे होगा। कंपनी ने कहा है कि वह अपने इस वाहन का दाम काफी आक्रामक तरीके से तय करेगी ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें। 

कंपनी ने स्कूटर के किसी भी स्पेसिफिकेशंस की घोषणा नहीं की है, लेकिन जैसा कि भाविश अग्रवाल के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, यह सिर्फ शुरुआत है। स्कूटर के ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग टाइम सहित स्कूटर की डिलीवरी टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही आने वाले समय में साझा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ola electric scooter booking in india Over one lakh bookings received for Ola e-scooter in 24 hours
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
ड्राइविंग रेंज
Ola की आनेवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कैब्स ने मई 2020 में नीदरलैंड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Etergo का अधिग्रहण किया था। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Etergo AppScooter सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 50 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है।
विज्ञापन
ola electric scooter booking in india Over one lakh bookings received for Ola e-scooter in 24 hours
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
50 मिनट में 75 किमी की चार्जिंग
कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। 

कंपनी अगले कुछ दिन में इस स्कूटर की खूबियों तथा कीमत की जानकारी देगी। स्कूटर का विनिर्माण कंपनी के तमिलनाडु के कारखाने में किया जाएगा। कंपनी के इस कारखाने का पहला चरण पूरा होने के करीब है। इस कारखाने की पूरी एक करोड़ वाहन की सालाना उत्पादन क्षमता का निर्माण अगले साल तक पूरा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed