फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हुए सस्ते: कंपनी ने 38 हजार रुपये तक घटाई कीमत, फुल चार्ज में चलता है 180 किमी तक

Sat, 17 Jul 2021 12:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Jul 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
okinawa electric scooter price slashed due to gujarat electric vehicle policy 2021 okinawa i praise plus features
Okinawa i-Praise electric scooters
Okinawa Electric Scooters Price: इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार भारत में लगातार बड़ा हो रहा है। देश के प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं में शुमार Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने गुजरात में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में बड़ी कटौती का एलान किया है। वाहन निर्माता ने कहा कि ग्राहकों को सरकार द्वारा घोषित नई फेम 2 योजना के तहत सब्सिडी और गुजरात सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति में बदलाव के अनुरूप वह कीमतों में आई कमी का फायदा अपने ग्राहकों को दे रही है। कंपनी ने गुजरात में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को 38,000 रुपये तक सस्ता कर दिया है। फिलहाल गुजरात में ओकिनावा के ग्राहकों की संख्या 5,000 से ज्यादा है। जिसे कंपनी ने साल 2022 तक तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। 


बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया स्टेज 2 (फेम इंडिया 2, FAME II) योजना में आंशिक संशोधन किया था। जिसके बाद कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में कमी करने का एलान किया है। 
 
okinawa electric scooter price slashed due to gujarat electric vehicle policy 2021 okinawa i praise plus features
Okinawa i-Praise+ Electric Scooter - फोटो : Okinawa
क्या है नई कीमत
गुजरात में एक जुलाई 2021 से Okinawa Praise Pro (ओकिनावा प्रेज प्रो) की कीमत 57,848 रुपये हो गई है, जो कि पहले 84,795 रुपये थी। वहीं, Okinawa Ridege+ की कीमत में 24,609 रुपये की कटौती हुई है। ओकिनावा रिज प्लस की कीमत 44,391 रुपये हो गई है, जो कि पहले 69,000 रुपये थी। जबकि Okinawa iPraise+ (ओकिनावा आईप्रेज प्लस) की कीमत 79,708 रुपये कर दी गई है, जो कि पहले 1,17600 रुपये थी। यानी Okinawa iPraise+ करीब 38 हजार रुपये तक सस्ती हो गई है।
 
okinawa electric scooter price slashed due to gujarat electric vehicle policy 2021 okinawa i praise plus features
Okinawa i praise scooter
Okinawa i-Praise+ की खूबियां
iPraise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Autotech के सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटरों में से एक है। कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इस मॉडल की मांग में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।  Okinawa i-Praise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत यह है कि इसमें डिटैचेबल 2.9kwh लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से निकाल कर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर की बैटरी के साथ 5 एंपीयर का चार्जर दिया गया है।  इसकी बैटरी को चार्ज करने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 180 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 55-75 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्कूटर E-ABS (इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है। ओकिनावा ने स्कूटर के लिए खास एप भी डेवलेप की है। ओकिनावा इको एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
okinawa electric scooter price slashed due to gujarat electric vehicle policy 2021 okinawa i praise plus features
Okinawa i-Praise+ Electric Scooter - फोटो : Okinawa
एडवांस्ड फीचर्स
एप में जियो फेंसिग, वर्चुअल स्पीड लिमिट, कर्फ्यू ऑवर्स, बैटरी हैल्थ ट्रैकर, एसओएस नोटिफिकेशंस, मॉनिटरिंग, ट्रिप्स, डायरेक्शन, मेंटिनेंस और व्हीकल स्टेटस जैसे फीचर दिए हैं। जियो फेंसिग के जरिए यूजर 50 मीटर से 10 किमी तक की रेंज सेट कर सकते हैं, और जैसे ही व्हीकल इस लिमिट को क्रास करेगा मोबाइल पर अलर्ट आने शुरू हो जाएंगे। वर्चुअल स्पीड लिमिट के जरिए स्पीड अलर्ट आने शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन
okinawa electric scooter price slashed due to gujarat electric vehicle policy 2021 okinawa i praise plus features
Okinawa i praise scooter
सरकार ने बढ़ाई फेम 2 सब्सिडी
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और मैन्युफैक्चरिंग के उद्देश्य से, केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी बढ़ाकर ईवी निर्माताओं पर बोझ कम करने का फैसला किया है। भारी उद्योग विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलने वाले इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) को बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति kWh कर दिया गया है। पहले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 प्रति यूनिट की सब्सिडी थी। यानी नई सब्सिडी दर पहले की सब्सिडी दर से 5,000 रुपये प्रति kWh ज्यादा है। इनमें प्लग इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड बाहन शामिल हैं। इसमें बसें शामिल नहीं हैं।

योजना के तहत किसे मिलेगा फायदा
फेम-2 योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी निर्धारित की गई है। जिसमें से, दोपहिया वाहनों को, विशेष रूप से ई-स्कूटर को, सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। हालांकि हर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। CRISIL (क्रिसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 95 फीसदी इलेक्ट्रिक स्कूटर ऐसे हैं जिन्हें फेम-2 सब्सिडी योजना के तहत खरीदते समय छूट नहीं मिल सकती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed