इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa i-Praise ने बुकिंग शुरू होने के महज 15 दिन के भीतर ही 450 बुकिंग हासिल की हैं। बता दें, इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa i-Praise के लिए कंपनी ने हाल ही में बुकिंग शुरू की थी। नए स्कूटर की बुकिंग कंपनी ने 5000 रुपए में शुरू की। इस स्कूटर की खासियत यह है कि इसमें डिटैचेबल बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से निकाल कर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। ओकिनावा स्कूटर एक बार की चार्जिंग में 180 किमी तक चल सकता है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa का धमाल, मात्र 15 दिन में मिली 450 बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्री-लॉन्च बुकिंग में 500 स्कूटर की बुकिंग
ओकिनावा को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा, साथ ही कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी के 200 से ज्यादा आधिकारिक डीलरों पर मात्र 5 हजार रुपए देकर इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। कंपनी का कहना है कि इसकी कीमत 71,460 और 69,789 रुपये रखी गई है, वहीं प्री-लॉन्च बुकिंग में केवल 500 स्कूटर ही बुक किए जाएंगे।
कम कीमत में मौजूद हैं ये बड़ी गाड़ियां, दाम सुनकर हो जाएंगे खुश
दो-तीन घंटे में फुल चार्ज
दो-तीन घंटे में फुल चार्ज
इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ओकिनावा के मुताबिक उसका नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मात्र दो-तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 1000 हजार वॉट की डिटैचेबल लीथियम ऑयन बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से निकाला जा सकता है और चार्ज किया जा सकता है।
127 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक Mahesh babu, टैक्स न भरने पर बैंक ने खाते किए सील
फुल चार्ज होने पर 160 से 180 किमी
फुल चार्ज होने पर 160 से 180 किमी
कंपनी का कहना है कि कंपनी ने कहा है कि नए स्कूटर आई-प्रेज ओकिनावा प्रेज से करीब 40 प्रतिशत हल्का है। Okinawa i-Praise की बैट्री एक बार फुल चार्ज होने पर 160 से 180 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। आई-प्रेज की टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रतिघंटा है। Okinawa i-Praise स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग, यूएसबी पोर्ट और एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर दिए गए हैं।
Maruti Suzuki ने क्यों लिया डीजल गाड़ियां ना बनाने का फैसला?