{"_id":"5c2ded8bbdec22570f3487f9","slug":"lord-hanuman-existence-proof-got-in-sri-lanka-and-meet-the-people-of-mathang-tribe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिल गया भगवान हनुमान के जीवित होने का सबूत, 41 साल बाद श्रीलंका में फिर आएंगे इनसे मिलने ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मिल गया भगवान हनुमान के जीवित होने का सबूत, 41 साल बाद श्रीलंका में फिर आएंगे इनसे मिलने
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर पवनपुत्र हनुमान भगवान की जाति को लेकर काफी कुछ चल रहा है। नेता अपनी-अपनी मर्जी से कुछ भी बता रहे हैं। लेकिन हिंदू धर्म में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पवनपुत्र हनुमान जी की महिमा का गुणगान जितना किया जाए उतना कम है।
2 of 6
- फोटो : डेमो
कलियुग में बजरंगबली के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वे अमर हैं। कहा जाता है कि भगवान हनुमान जी हिमालय के जंगलों में रहते हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी के प्रमाण अब तक नहीं मिल सके हैं। लेकिन आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हनुमान जी से जुड़ी इस कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्या सच में आज भी हनुमान जी हमारे आस-पास हैं।
3 of 6
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि कुछ साल पहले एक खबर सुर्खियों में आई थी कि हनुमान जी अब भी अपने भक्तों की पुकार सुन उनके पास आते हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के जंगलों में 'मातंग' नाम की एक जनजाती निवास करती है। इन कबीलाई लोगों का कहना है कि आज भी उनसे मिलने हनुमान जी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : File Photo
एक अंग्रेजी अखबार ने इन जनजातियों पर अध्ययन करने वाले आध्यात्मिक संगठन 'सेतु' के हवाले से इस सनसनीखेज खोज का खुलासा किया है। कहा गया है कि हनुमान जी इस जनजाति के लोगों से साल 2014 में मिलने आए थे, अब दोबारा 41 साल बाद वो फिर से आएंगे। यानि साल 2055 में बजरंगी अपने भक्तों से मिलने फिर से यहां आएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि 'मातंग' एक ऐसी जनजाति है जो श्रीलंका के अन्य कबीलों से बिल्कुल अलग है। इनकी संख्या भी बेहद कम है। सेतु नामक संगठन के मुताबिक, 'मातंग' समुदाय का इतिहास रामायण काल से जुड़ा है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि हनुमान जी को वरदान मिला था कि उनकी मृत्यु कभी भी नहीं होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।