फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निसान मैग्नाइट की टीजर तस्वीर और वीडियो आया सामने, 21 अक्तूबर को आधिकारिक रूप से होगी पेश

Mon, 19 Oct 2020 06:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite Teaser video and photo, SUV to be officially unveiled on October 21
Nissan Magnite Teaser - फोटो : Nissan
Nissan India (निसान इंडिया) ने इस हफ्ते के आखिर में 21 अक्तूबर को आधिकारिक तौर पर पेश होने वाली अपनी सब-कम्पैक्ट एसयूवी कार Magnite (मैग्नाइट) की नई टीजर तस्वीर जारी की है। जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता ने एसयूवी का एक नया टीजर वीडियो भी जारी किया है। जिससे आनेवाली इस सब-4-मीटर एसयूवी की कई अहम जानकारी सामने आई है। 
Nissan Magnite Teaser video and photo, SUV to be officially unveiled on October 21
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan
प्लेटफॉर्म और डिजाइन
मैग्नाइट को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जो भारत में Renault Triber MPV में भी इस्तेमाल की गई है। यह कंपनी का दूसरा उत्पाद होगा जो इस प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कंपनी ने अपनी नई एसयूवी की कॉन्सेप्ट फोटो का खुलासा पहले ही कर दिया है। नई मैगनाइट के कॉन्सेप्ट वर्जन में दिखाए गए ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स को प्रॉडक्शन वर्जन में शामिल किए जाने की उम्मीद है।  कॉन्सेप्ट की तरह ही इसके हुड का डिजाइन बरकरार रखा गया है। डैटसन की तरह ऑक्टागोनल ग्रिल और शार्प हेडलैंप दिए गए हैं। किनारे की तरफ, मैग्नीट को काफी क्लैडिंग दी गई है, जबकि रियर में एलईडी टेल लाइट यूनिट के साथ टेल गेट दिया गया है। इस एसयूवी में रूफ माउंटेड स्पॉइलर भी मिलता है। 


 
Nissan Magnite Teaser video and photo, SUV to be officially unveiled on October 21
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan
इंजन और ट्रांसमिशन
मैग्नाइट में 1-लीटर 72 PS पावर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके अलावा 1-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल का भी ऑप्शन होगा जो 95 PS का पावर देगा। पेट्रोल इंजन वेरिएंट में मैनुअल और एएमटी ऑटोमैटिक के बीच विकल्प मिलने की उम्मीद है, जबकि टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बीच विकल्प मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Magnite Teaser video and photo, SUV to be officially unveiled on October 21
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan
फीचर्स
मैग्नाइल के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपॉर्ट करेगा, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स के साथ कई फीचर्स मिल सकते हैं। ऊपर की तरफ एयर-कॉन वेंट्स और एसी कंट्रोल और निचले हिस्से में अन्य फंक्शन्स के लिए रोटरी स्टाइल डायल के बीच में सैंडविच की तरह पेश किया गया है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और गियर इंडिकेटर के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लामेट कंट्रोल और सेंट्रल टनल माउंटेड इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
Nissan Magnite Teaser video and photo, SUV to be officially unveiled on October 21
Nissan Magnite SUV tail lamp teaser - फोटो : Nissan
कीमत और मुकाबला
निसान मैग्नेट एक सेगमेंट में एंट्री कर रही है जो प्रतिस्पर्धा से भरा हुआ है और जो दिनोंदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में, इसके प्रतिद्वंद्वियों में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) और कई कारें शामिल हैं। निसान मैग्नेट की कीमत की बात करें तो कंपनी इसे लेकर काफी आक्रामक रुख अपना सकती है। इसलिए इसकी कीमत 7 से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed