फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरारती तत्व कर रहे हैं कारों पर ‘एसिड’ अटैक, इन तरीकों से कर सकते हैं कार का बचाव

Tue, 28 May 2019 05:07 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 28 May 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
new trends emerging in car vandalism in India, throwing acid attacks on cars in delhi
car vandalism - फोटो : File
लोग कारों को नुकसान पहुंचाने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाते हैं। कभी कार पर स्क्रेच मार देते हैं, तो कभी कार का लोगो उखाड़ कर ले जाते हैं। लग्जरी कारों के साथ ऐसा अकसर होता है, जब पार्किंग लॉट में खड़ी कार के साथ बर्बरता की जाती है। वहीं अब ऐसे शरारती लोग सारी हदें पार करते हुए नए-नए तरीकों के जरिए कारों के साथ बेहरमी से पेश आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में कई कारों पर एसिड अटैक किया गया, जिनमें कई लग्जरी कारें भी थीं।

रेजिडेंशियल पार्किंग के बाहर हुआ अटैक

new trends emerging in car vandalism in India, throwing acid attacks on cars in delhi
Mini Cooper Attack - फोटो : Team-BHP

टीम-बीएचपी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुज में रेजिडेंशियल पार्किंग के बाहर खड़ी कई कारों पर एसिड या इससे मिलते जुलते कैमिकल से रात में हमला किया गया। इन कारों में मिनी कूपर एस, टाटा टिगोर, ह्यूंदै क्रेटा जैसी कारें शामिल थीं। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि यह एसिड किस मकसद से किया गया, लेकिन माना जा रहा है कि यह पार्किंग के झगड़े को लेकर यह अटैक किया गया।
 

पार्किंग को लेकर होते हैं झगड़े

new trends emerging in car vandalism in India, throwing acid attacks on cars in delhi
Car Roof Attack - फोटो : Team-BHP

पार्किंग में कोई सीसीटीवी कैमरा न होने से भी इसके जिम्मेदार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। दिल्ली में वैसे भी पार्किंग की किल्लत है और पार्किंग की समुचित जगह न होने से लोग अपनी कारों को इधर-उधर खड़ा कर देते हैं, जो कभी-कभी गंभीर झगड़ों का रूप ले लेते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार सेंसर भी हुए बेकार

new trends emerging in car vandalism in India, throwing acid attacks on cars in delhi
Hyundai Creta Attack - फोटो : Team-BHP

लेकिन एसिड अटैक के चलते कारों के बेहद नुकसान पहुंचा है। यहां तक उनका पेंट भी जगह-जगह से उखड़ गया। यहां तक कि कारों के सेंसर्स अलार्म भी इस मामले में बेकार साबित हुए। रिपोर्ट के मुताबिक नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को पता था कि अगर वह कारों में टक्कर मारता है, जो कार का अलार्म बज सकता है, इसलिए उसने इन कारों पर एसिड डाला।
 

विज्ञापन

सिर्फ रीपेंट ही है ऑप्शन

new trends emerging in car vandalism in India, throwing acid attacks on cars in delhi
Tata Tigor Attack - फोटो : Team-BHP
हालांकि एसिड की प्रकृति का पता नहीं चल पाया, लेकिन माना जा रहा है कि यह या तो पेंट रिमूवेबल स्प्रे था या फिर ब्रेक फ्लुड था। क्योंकि दोनों ही बाजार में बेहद आसानी से मिल जाते हैं। इन तीनों रासायनिक पदार्थों की प्रकृति ऐसी है कि इससे पेंट उखड़ जाता है और वाहन को अच्छा खासा नुकसान पहुंचता है। ऐसे में कार को रीपेंट करने का ही ऑप्शन बचता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed