फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Mahindra TUV300 और पुरानी TUV300 में क्या है अंतर, शामिल हुए कई नए फीचर

Sat, 11 May 2019 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 11 May 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
new Mahindra TUV300 vs Old TUV300, 2019 facelift launched, know the changes and features
Old Mahindra TUV300 Vs New Mahindra TUV300

महिन्द्रा ने हाल ही में अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी TUV300 का अपेडेटेड वर्जन लांच किया है। कंपनी ने इस गाड़ी के डिजाइन में कुछ बदलाव किये हैं साथ ही इसमें कई अच्छे फीचर्स को भी शामिल किया है। पुरानी टीयूवी को सितंबर 2015 में लांच किया गया था, आइए जानते हैं पुराने म़ॉडल के मुकाबले नई टीयूवी में क्या है अंतर...


 

एक्सटीरियर

new Mahindra TUV300 vs Old TUV300, 2019 facelift launched, know the changes and features
महिंद्रा टीयूवी 300 को 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर mHawk80 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था।

लुक्स की बात करें, तो पुरानी टीयूवी और नई टीयूवी के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। फ्रंट में बॉडी कलर की बजाय पियानो ब्लैक नई ग्रिल लगाई है। स्मोक्ड हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, मैटेलिक ग्रे में फॉक्स स्किड प्लेट दी गई हैं। पीछे की तरफ कोई बदलाव नही हुआ है। एक्स शेप वाले व्हील कवर, क्लीयर लेंस टेल लैंप्स, फुल ब्लैक कलर बॉडी क्लैडिंग मिलेंगी, जो मौजूदा मॉडल में उपलब्ध नहीं थे।
Image result for new tuv300 vs old tuv300

इंटीरियर

new Mahindra TUV300 vs Old TUV300, 2019 facelift launched, know the changes and features
New Mahindra TUV300 Interior

इंटीरियर की बात करें, तो फेसलिफ्ट और पुराने मॉडल में ज्यादा अंतर नहीं है। केवल सेंट्रल कंसोल में बदलाव का गया है। सेंटर्ल कंसोल पियानो ब्लैक फिनिश के साथ सिल्वर एलीमेंट मिलेगा। पुराने मॉडल में हार्ड प्लास्टिक का कंसोल है।      

Mahindra TUV300 T10

विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

new Mahindra TUV300 vs Old TUV300, 2019 facelift launched, know the changes and features
Mahindra TUV300 Infotainment

TUV300 में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस-ईबीडी, ISOFIX चाइल्ड सीट्स एंकर मिलेंगे। बाकी फीचर पुराने वाले ही मिलेंगे। T10 और T10(O) वेरियंट में रिवर्स पार्किंग कैमरा मिलेगा। वहीं फेसलिफ्ट में फ्रंट फॉग लैंप्स, अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM, टिल्ट एडजस्टिंग स्टीयरिंग व्हील, नेविगेशन के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, लेदराइट अपहोल्स्ट्री। वहीं इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट जैसे फीचर नहीं मिलेंगे।
 

विज्ञापन

इंजन

new Mahindra TUV300 vs Old TUV300, 2019 facelift launched, know the changes and features
Mahindra TUV300 mHawk

TUV300 में mHAWK100 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है। यह इंजन 100 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वही इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिए गये हैं। कंपनी का दावा है की Cushion सस्पेंशन टेक्नोलॉजी की मदद से यह कार रोड़ पर बेहतर ड्राइव एक्स्पीरिएंस देती है। पुराने मॉडल में 5 स्पीड एएमटी मिलता था, लेकिन नया मॉडल मैनुअल ही होगा।   
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed