फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Update Your Mobile Number Driving Licence, Vehicle Records Online, No RTO Visit Needed

वाहन पोर्टल: ड्राइविंग लाइसेंस और RC में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट? RTO जाने की जरूरत नहीं, जानें आसान तरीका

Sun, 25 Oct 2026 03:26 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 25 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

  • आरटीओ जाए बिना मोबाइल नंबर बदलें।
  • वाहन पोर्टल से वाहन रिकॉर्ड अपडेट करें।
  • सारथी पोर्टल से लाइसेंस रिकॉर्ड अपडेट करें।
  • सही नंबर से जरूरी अलर्ट मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Update Your Mobile Number Driving Licence, Vehicle Records Online, No RTO Visit Needed
घर बैठे बदलें गाड़ी के कागजों में पुराना मोबाइल नंबर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस या गाड़ी के रिकॉर्ड में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है, तो उसे अपडेट करने के लिए अब आरटीओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यूपी परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और वाहन मालिकों से वाहन और सार्थी पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने की अपील की है। कहा जा रहा है कि इससे रिकॉर्ड सही रहेंगे और वाहन या लाइसेंस से जुड़े जरूरी संदेश और सुरक्षा अलर्ट सही नंबर पर पहुंचने में मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन


मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?
विभाग का कहना है कि वाहन के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर का सही होना जरूरी है। क्योंकि इसी नंबर के जरिए परिवहन सेवाओं से जुड़े संदेश, जरूरी सूचनाएं और नियमों के पालन से संबंधित नोटिस भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

अगर रिकॉर्ड में पुराना या गलत नंबर दर्ज है, तो हो सकता है कि जरूरी सूचना आप तक समय पर नहीं पहुंचे। इसी वजह से परिवहन विभाग वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गाड़ी के रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
वाहन के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आप वाहन पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें...

  • सबसे पहले आधिकारिक वाहन मोबाइल नंबर अपडेट पोर्टल पर जाएं।
  • पोर्टल पर मांगी गई वाहन से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद निर्देशों के अनुसार वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें।
  • नया मोबाइल नंबर भरें और ओटीपी जनरेट करने का विकल्प चुनें।
  • नए नंबर पर मिले ओटीपी को दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।
  • पोर्टल पर बताए गए निर्देशों के अनुसार जानकारी सबमिट करें।
  • ध्यान रखें कि वाहन से संबंधित रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आप सार्थी पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें...

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपने संबंधित राज्य का चयन करें।
  • अब Others मेन्यू में जाकर मोबाइल नंबर अपडेट विकल्प चुनें।
  • यहां स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरत पड़ने पर ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें और प्रक्रिया सबमिट कर दें।
  • पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों के अनुसार स्टेप्स में अंतर हो सकता है। इसलिए अपडेट करने से पहले हर निर्देश को ध्यान से पढ़ना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed