ऋषभ पंत की कभी कभार इस बात के लिए आलोचना की जाती है कि वह अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन तक नहीं ले जाते लेकिन दिल्ली के स्काउटिंग प्रमुख प्रवीण आमरे को लगता है कि यह आलोचना बेकार है क्योंकि ‘आप इस तरह के विशेष खिलाड़ी की नैसर्गिक प्रतिभा को नियंत्रित नहीं कर सकते’।
आमरे ने पंत के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मैंने ऋषभ को तीन साल पहले देखा था (जब वह दिल्ली से जुड़ा था) और जब अब मैं उसे देखता हूं तो मुझे लगता है कि उसमें काफी अच्छी चीजें हुई हैं। उसमें वो ‘एक्स-फैक्टर’ है और वह अकेले दम पर मैचों में जीत दिला सकता है। ’’
पंत टीम के शीर्ष स्कोरर हैं, उसने 16 मैचों में 488 रन जुटाए हैं। एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ भी पंत ने मैच विजयी पारी खेली थी लेकिन वह मैच फिनिश नहीं कर पाए थे।
4 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘‘अगर आप उसकी फिनिशिंग काबिलियत के बारे में बात करते हो तो वह खुद ही इससे वाकिफ है (कि उसे अपनी टीम के लिए मैच जीत से समाप्त करने की जरूरत है)। जब आप मैच विजेता हो तो आपको जीत तक ले जाना होता है। आप सुरक्षित क्रिकेट नहीं खेल सकते, आपको जोखिम लेने होते हैं। इस तरह के खिलाड़ियों के साथ आपको उन्हें सही तरीके से ढालना होता है। आप उनकी नैसर्गिक प्रतिभा में छेड़छाड़ नहीं कर सकते। ’’
पंत ने कप्तान श्रेयस अय्यर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के साथ मिलकर अपनी टीम को प्ले आफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।