फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्च से पहले ही नई Mahindra Thar की कीमतें हुईं लीक, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sat, 12 Sep 2020 09:28 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 12 Sep 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
New Generation Mahindra Thar 2020 price leaked on social media, read price list of all variants
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमतों का खुलासा हो गया है। बता दें कि महिंद्रा ने अपने नई थार को 15 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश किया था, लेकिन इसकी बुकिंग और कीमतों की घोषणा 2 अक्टूबर 2020 को होनी है। हालांकि, अब लॉन्च से पहले ही इसकी प्राइस लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये होगी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाएगी। हम आपको इसके प्राइस लिस्ट और दूसरे सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

2020 Mahindra Thar: कीमत

New Generation Mahindra Thar 2020 price leaked on social media, read price list of all variants
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

Gaadiwaadi.com की रिपोर्ट के मुताबिक Mahindra Thar के वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार होंगी,

 

  • AX मैनुअल फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 9.75 लाख रुपये होगी।

  • AX मैनुअल फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.49 लाख रुपये होगी।

  • AX ऑप्शनल कनर्वटिबल सॉफ्ट टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.25 लाख रुपये होगी।

  • AX ऑप्शनल कनर्वटिबल सॉफ्ट टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.99 लाख रुपये होगी।

  • LX मैनुअल 4-सीटर हार्ड टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 11.20 लाख रुपये होगी।

  • LX ऑटो 4-सीटर हार्ड टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 12.49 लाख रुपये होगी।

  • LX ऑटो 4-सीटर हार्ड टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 12.25 लाख रुपये होगी।


 

2020 Mahindra Thar: परफॉर्मेंस

New Generation Mahindra Thar 2020 price leaked on social media, read price list of all variants
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

इंजन मॉडल


नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा।


पहली बार मिला पेट्रोल इंजन


Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।


डीजल इंजन का परफॉर्मेंस

 


नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 Mahindra Thar: फीचर्स और कलर वेरिएंट्स

New Generation Mahindra Thar 2020 price leaked on social media, read price list of all variants
Mahindra Thar 2020: Global Debut - फोटो : Social Media

 

मिला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

 


नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है।


कलर वेरिएंट्स


कंपनी ने अपनी नई जेनरेशन वाली Thar को छह रंगों के साथ पेश किया है। इनमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं।
विज्ञापन

2020 Mahindra Thar: इन खासियतों से होगी लैस

New Generation Mahindra Thar 2020 price leaked on social media, read price list of all variants
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media

फीचर्स और लुक


Mahindra के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है।
 

मल्टीपल रूफ


कंपनी ने अपनी Thar को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा।


मिलेगी ज्यादा जगह


इस कार में पहले के मुकाबले बड़ा कैबिन दिया गया है। यानी अब आपको इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed