फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगस्त महीने में छोटी कारों की बढ़ी मांग, 83 फीसदी ज्यादा ग्राहकों ने खरीदी एंट्री लेवल हैचबैक गाड़ियां, पढ़ें टॉप कारों की लिस्ट

Sat, 12 Sep 2020 05:40 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 12 Sep 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in August 2020
सांकेतिक - फोटो : Renault

कोरोना के झटके से अब ऑटो सेक्टर तेजी से उबर रहा है। यही कारण है कि अगस्त महीने में एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में जबरदस्त मांग देखी गई। दरअसल पिछले महीने यानी की अगस्त 2020 में 23,887 एंट्री-लेवल हैचबैक कारों की भारत में बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2019 में 13,065 हैचबैक गाड़ियों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अगस्त एंट्री हैचबैक सेगमेंट में 83 फीसदी ज्यादा बिक्री बढ़ी है।



बता दें कि देश में सबसे ज्यादा जिस सेगमेंट की कारों को खरीदा जाता है, उनमें एंट्री लेवल हैचबैक सबसे ऊपर है। आज हम आपको देश की चार सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री-लेवल हैचबैक गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।

Maruti Suzuki Alto

Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in August 2020
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
अगस्त महीने में मारुति ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। अगस्त 2020 में Maruti Alto के 14,397 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2019 में इसके 11,577 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल अगस्त महीने में ऑल्टो की बिक्री 42 फीसदी बढ़ी है।

वहीं, बात करें जुलाई महीने की तो जुलाई 2020 में इसके 13,654 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि, जुलाई 2019 में इसके 11,577 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जुलाई महीने में पिछले साल की तुलना में 18 फीसदी बढ़त दर्ज की गई थी। 

 

Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in August 2020
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
अगस्त महीने में मारुति की S-Presso देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। अगस्त 2020 में इसके 5,312 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। अगस्त 2019 में यह कार लॉन्च नहीं हुई थी।

वहीं, जुलाई महीने में भी S-Presso भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक थी, जहां इसके 3,604 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Renault Kwid

Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in August 2020
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault
अगस्त महीने में Renault की Kwid देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। अगस्त 2020 में इसके 3,667 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2019 में इसके 2,191 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल अगस्त महीने में Kwid की बिक्री 68 फीसदी बढ़ी है।

जुलाई 2020 में Renault Kwid के 3,007 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि, जुलाई 2019 में इसके 2,684 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जुलाई महीने में पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 12 फीसदी बढ़ी थी। 
 
विज्ञापन

Datsun Redi-Go

Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in August 2020
Datsun redi-GO AMT
अगस्त महीने में Datsun की Redi-Go देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। अगस्त 2020 में इसके 501 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2019 में इसके 751 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल अगस्त महीने में Redi-Go की बिक्री 33 फीसदी घटी है।

वहीं, जुलाई 2020 में Datsun Redi-Go के 600 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि पिछले साल जुलाई 2019 में इसके 649 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी जुलाई महीने में पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 12 फीसदी घटी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed