{"_id":"5e0c70cb8ebc3e87f7369869","slug":"new-electric-cars-in-india-2020-electric-vehicles-in-india-2020-tata-nexon-ev-mg-zs-ev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल 2020 में लॉन्च होंगी ये 7 Electric कारें, जानें फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नए साल 2020 में लॉन्च होंगी ये 7 Electric कारें, जानें फीचर्स और कीमत
Thu, 02 Jan 2020 11:15 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
nissan leaf electric car
नए साल 2020 में ऑटोमोबाइल कंपनियां कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली हैं। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार पेश करने की होड़ में Maruti Suzuki, Tata Motors, MG Motor और Nissan जैसी बड़ी ऑटो कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं किस कंपनी की कौन सी कार भारतीय बाजार में कब दस्तक देने वाली है। 7 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में पूरी जानकारी।
Tata Nexon EV
- फोटो : Social Media
Tata Nexon EV (टाटा नेक्सॉन ईवी)
Tata Motors की पहली Sub-Compact Electric SUV Car (सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी कार) Tata Nexon EV नए साल 2020 जनवरी में बाजार में आ जाएगी। कंपनी ने 19 दिसंबर में इसे लॉन्च किया था। यह टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे नई जिप्ट्रॉन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन टेक्नॉलजी के साथ बाजार में उतारा गया है। Tata Nexon EV स्टैंडर्ड नेक्सॉन (पेट्रोल-डीजल मॉडल) पर आधारित है। लेकिन इलेक्ट्रिक कार में कई बदलाव किए गए हैं।Nexon EV नेक्सॉन इलेक्ट्रिक में 30.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 129 एचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी ने इसमें लीथियम-आयन बैटरी पैक दिया है, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और वातावरण को ध्यान में रख कर टेस्ट किया गया है। इस बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिसपर पानी और धूल का असर नहीं होता। वहीं बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर मिलेगा, ताकि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस मिले। टाटा मोटर्स का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर नेक्सॉन ईवी 300 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी कीमत 15-17 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
Tata Motors-Altroz EV
Tata Altroz EV (टाटा अल्ट्रॉज ईवी)
Tata Motors की प्रीमियम हैचबैक Altroz EV जनवरी 2020 में लॉन्च होने वाली है। इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन साल 2019 की शुरुआत में जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। नेक्सॉन ईवी की तरह अल्ट्रॉज ईवी में भी जिप्ट्रॉन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कार की बैटरी भी नेक्सन ईवी की तरह जबरदस्त होगी। बैटरी के एक बार चार्जिंग के बाद इस कार के भी 300 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक करने की उम्मीद है। Altroz EV को फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है और इसके कुछ महीने बाद इसकी लॉन्चिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : Social
MG Zs EV
MG Motor अपनी नई इलेक्ट्रिक कार ZS EV (जेडएस ईवी) को भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी MG ZS EV को दिसंबर 2019 में शोकेस किया था। इस कार को जनवरी 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। MG eZS EV का डिजाइन इसकी खासियत माना जा रहा है। ZS EV में दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 143ps का पावर और 353Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 44.5kWh लिक्विड-कूल्ड लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 340 किलोमीटर तक चलेगी। यह 8.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में समक्ष है। वैसे लॉन्च के बाद ही कीमत का सही पता चलता है, लेकिन अनुमान है कि नई ZS EV की संभावित कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
Mahindra e-KUV100