फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki और Mahindra ने ऑटो सेक्टर में जगाई उम्मीद, दिसंबर में बढ़ी घरेलू बिक्री

Thu, 02 Jan 2020 11:15 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
car sales figures december 2019 maruti suzuki mahindra and mahindra mg motors sales
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : सांकेतिक
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) और Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने बुधवार को बताया की घरेलू बाजार में उनके कारों की बिक्री दिसंबर महीने में बढ़ गई। हालांकि Hyundai (ह्यूंदै) और  Toyota (टोयोटा)ने बताया की उनके वाहनों की बिक्री घटी है। 


Maruti Suzuki ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि दिसंबर महीने में उसने घरेलू बाजार में 124,375 वाहनों की बिक्री की है, जो कि एक साल पहले इसी महीने 121,479 इकाइयों पर थी। निर्यात और अन्य वास्तविक उपकरण विनिर्माता (ओईएम) को मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री दिसंबर में बढ़कर 133,296 वाहनों पर पहुंच गई। Maruti ने 3.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। 
car sales figures december 2019 maruti suzuki mahindra and mahindra mg motors sales
New wagon-r
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन महीने के दौरान आल्टो समेत मिनी श्रेणी के वाहनों की बिक्री 13.6 प्रतिशत गिरकर 23,883 इकाइयों पर आ गयी। हालांकि New Wagon R (नई वैगनआर), Swift (स्विफ्ट),  Celerio (सेलेरियो) और Dzire (डिजायर) समेत कॉम्पैक्ट श्रेणी की बिक्री करीब 28 प्रतिशत बढ़कर 65,673 इकाइयों पर पहुंच गयी।

Mid size sedan कार Ciaz (सिआज) की बिक्री 62.3 प्रतिशत बढ़कर 1,786 इकाइयों पर पहुंच गयी। Gipsy (जिप्सी) और Ertiga (एर्टिगा) समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 17.7 प्रतिशत बढ़कर 23,808 इकाई हो गयी। मारुति ने कहा कि अप्रैल-दिसंबर के दौरान उसकी घरेलू बिक्री करीब 17 प्रतिशत गिरकर 11 लाख इकाइयों पर आ गयी। 
car sales figures december 2019 maruti suzuki mahindra and mahindra mg motors sales
Mahindra XUV300 BS6 Engine - फोटो : Social Media

महिंद्रा की बिक्री भी दिसंबर में बढ़ी

घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) (M&M) की घरेलू बाजार में वाहन बिक्री दिसंबर महीने में एक प्रतिशत बढ़ी है। यात्री और यूटिलिटी वाहनों की बढ़ी बिक्री ने कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में आई गिरावट के प्रभाव को कम कर दिया। 

महिंद्रा ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि दिसंबर 2019 में उसकी घरेलू बाजार में वाहन बिक्री बढ़कर 37,081 इकाइयों पर पहुंच गयी। एक साल पहले इसी महीने में उसने 36,690 वाहन बेचे थे। इस दौरान यात्री वाहनों की बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 15,691 इकाइयों जबकि यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 15,225 इकाइयों पर पहुंच गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
car sales figures december 2019 maruti suzuki mahindra and mahindra mg motors sales
Mahindra Car Plant - फोटो : File Photo (Twitter)
हालांकि, अर्थव्यवस्था में सुस्ती और ग्रामीण खपत कम होने से महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाणिज्यिक वाहन की बिक्री पांच प्रतिशत गिरकर 16,018 इकाइयों की रह गई।

दिसंबर 2019 में कंपनी का वाहन निर्यात हालांकि 30 प्रतिशत गिरकर 2,149 वाहन रह गया। इससे कंपनी की कुल बिक्री एक प्रतिशत गिरकर 39,230 वाहन रह गई। कंपनी की अप्रैल - दिसंबर के दौरान कुल घरेलू बिक्री 11 प्रतिशत गिरकर 3.6 लाख वाहन रही है जबकि निर्यात गिरने के साथ उसकी कुल बिक्री 12 प्रतिशत गिरकर 3.8 लाख इकाइयों की रही। 
विज्ञापन
car sales figures december 2019 maruti suzuki mahindra and mahindra mg motors sales
MG Hector Red Front - फोटो : File

एमजी मोटर ने किया बढ़िया प्रदर्शन

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने दिसंबर महीने में हेक्टर की 3,021 इकाइयों की खुदरा बिक्री की है। एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को बयान में कहा कि जुलाई से वाहनों की डिलीवरी शुरू करने के बाद से कंपनी ने कुल 15,930 इकाइयों की बिक्री की है।

कंपनी के निदेशक (बिक्री) राकेश सिदाना ने कहा , "हमने भारतीय बाजार में हाल में प्रवेश किया है। बिक्री में जारी तेजी से पता चलता है कि भारतीय बाजार में हमारी पहली पेशकश को किस तरह उपभोक्ताओं का प्यार मिल रहा है। हम अपने वैश्विक और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर करीब से काम कर रहे हैं ताकि 2020 में हेक्टर का उत्पादन बढ़ाया जा सके।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed