फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलकाजार से लेकर नई सेल्टोस तक: लंबे इंतजार के बाद अगले हफ्ते आ रही हैं यह 6 गाड़ियां

Sat, 03 Apr 2021 01:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Apr 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
new cars launching in 2021 upcoming cars in india 2021 upcoming bikes in india
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
पिछले साल अप्रैल के महीने में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कोरोना की मार झेल रही थी। हालांकि इस साल अप्रैल के महीने में वैसे हालात नहीं है लेकिन कोरोना का साया एक बार फिर से मंडराने लगा है। बावजूद इसके कई नामी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च के लिए तारीखें चुन ली हैं। आने वाले हफ्ते में कुछ वे कारें सामने होंगी जिनका इंतजार भारत में लंबे समय से किया जा रहा था, साथ ही एक मशहूर बाइक को भी अपडेट मिलने वाला है। 
new cars launching in 2021 upcoming cars in india 2021 upcoming bikes in india
Hyundai Alcazar Design Sketch - फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar
ह्यूंदै अपनी थ्री-रो एसयूवी अलकाजार का 6 अप्रैल को ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। Hyundai Alcazar एसयूवी को Hyundai Creta (क्रेटा) का बड़ा वर्जन भी कहा जा सकता है। अलकाजार दो सीटिंग अरेंजमेंट्स में उपलब्ध होगी। अलकाजार क्रेटा से काफी लंबी है और पीछे की तरफ से इसका डिजाइन भी बदला गया है। अलकाजार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें क्रेटा के जैसी ही होगी और अपहोल्सट्री के विकल्प रखे जा सकते हैं। यह एसयूवी दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। तीनों ही इंजन में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस और टाटा सफारी जैसी एसयूवी से होगा। 
new cars launching in 2021 upcoming cars in india 2021 upcoming bikes in india
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
Citroen C5 Aircross
सिट्रॉन इंडिया की पहली कार Citroen C5 Aircross (सी5 एअरक्रॉस) की कीमतें का एलान 7 अप्रैल को होगा। इसके केवल दो वेरिएंट हैं, फील और शाइन। C5 Aircross कंपनी का भारतीय बाजार में पहला उत्पाद है और कंपनी ने इसकी बुकिंग पिछले महीने ही शुरू कर दी थी। इसका मुकाबला जीप कंपस के टॉप वेरिएंट के अलावा फॉक्सवैगन टी-रॉक, स्कोडा कारोक जैसी कारों से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new cars launching in 2021 upcoming cars in india 2021 upcoming bikes in india
TVS Apache RR 310 BS6 - फोटो : TVS
TVS Apache RR 310 
2017 में टीवीएस अपाचे आरआर 310 को लॉन्च किया गया थी और तभी से इसे नियमित अपडेट मिले हैं। 2019 के अपडेट में नए रंग आए और स्लिप/असिस्ट क्लच दिया गया। 2020 की जनवरी में इस बाइक को बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन के साथ पेश किया गया। इसके साथ ही इस बाइक में टीएफटी डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, मिचेलिन रोड पांच टायर्स जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए। इसके अलावा बाइक को कुछ नए रंगों में उतारा गया। अब एक बार फिर कंपनी इसके अपडेटेड वर्जड को 7 अप्रैल को पेश करने वाली है। नई बाइक की तस्वीरें जारी नहीं हुई हैं, लेकिन जो स्केच कंपनी ने जारी किया है, उससे अंदाजा लग जाता है कि हेडलैंप डिजाइन नई हो सकती है। दोनों तरफ फुली-एडजस्टेबल सस्पेंशन यूनिट मिल सकती है। 
विज्ञापन
new cars launching in 2021 upcoming cars in india 2021 upcoming bikes in india
bmw 6 series - फोटो : For Refernce Only
BMW 6 Series GT Facelift
8 अप्रैल को बीएमडब्ल्यू भारत में फेसलिफ्टेड 6 सीरीज को लॉन्च कर रही है। इस मॉडल के एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कार में अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। इंजन में बदलाव नहीं होगा, 6 सीरीज जीटी में 2.0 लीटर 4-सिलेंडर के पेट्रोल और डीजल इंजन के अलावा 3.0 लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। इसमें नए एलईडी हेडलैंप्स जिसमें डुअल एल-शेप की एलईडी डीआरएल्स मिलेंगी। फ्रंट बंपर को भी बदला गया है। नए अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम में कुछ अतिरिक्त कनेक्टिविटी ऑप्शन भी दिए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed