{"_id":"60680a208ebc3e8d1853d241","slug":"kia-sonet-kia-seltos-suv-select-variants-discontinued-kia-seltos-htk-plus-kia-sonet-htk-plus-kia-seltos-automatic-price-kia-motors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia ने बंद किए दो मॉडल: किआ सोनेट और सेल्टोस एसयूवी के इन दो वेरिएंट्स को अब नहीं बनाएगी, ये है वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia ने बंद किए दो मॉडल: किआ सोनेट और सेल्टोस एसयूवी के इन दो वेरिएंट्स को अब नहीं बनाएगी, ये है वजह
Sat, 03 Apr 2021 11:54 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
Kia sonet and Kia Seltos
- फोटो : Amar Ujala
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) अपनी लोकप्रिय कार Kia Sonet (किआ सोनेट) के HTK Plus ऑटोमैटिक वेरिएंट और Kia Seltos (किआ सेल्टेस) एसयूवी के HTX Plus AT 1.5 डीजल वेरिएंट को बंद करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एक लीक दस्तावेज से पता चला है कि किआ डीलर अप्रैल से सोनेट के HTK Plus 1.0-लीटर पेट्रोल डीसीटी, HTK Plus 1.5-लीचर डीजल AT और सेल्टोस HTX Plus 1.5-लीटर AT वेरिएंट के लिए बुकिंग स्वीकार नहीं करेंगे।
Kia Sonet
- फोटो : Kia
दोनों कारों के इन वेरिएंट की बुकिंग अप्रैल के मध्य तक पूरी तरह से बंद हो जाएगी। लीक हुए दस्तावेज के मुताबिक, कंपनी ने यह फैसला दोनों एसयूवी के फीडबैक और ट्रेंड को देखने के बाद लिया है। हालांकि, कोरियाई कार निर्माता ने यह भी कहा है कि इन दोनों एसयूवी के लिए 31 मार्च तक की गई बुकिंग की डिलीवरी की जाएगी। किआ के प्लान के मुताबिक वह इस साल एक मई से सेल्टोस और सोनेट के इन वेरिएंट को बनाना बंद कर देगी। किआ इंडिया सेल्टोस और सोनेट के नए वेरिएंट्स की अपडेटेड सूची जल्द ही साझा करेगी।
Kia Seltos
- फोटो : PTI
कितनी है कीमत
किआ सोनेट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट्स की कीमत 13.19 लाख रुपये तक जाती है। इसके HTK Plus पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है और HTK Plus डीजल AT की कीमत 10.59 लाख रुपये है। वहीं, किआ सेल्टोस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 17.45 लाख रुपये तक जाती है। वहीं सेल्टोस के HTK Plus AT वेरिएंट की कीमत 13.79 लाख रुपये है।

सोनेट HTK Plus की डिटेल्स
सोनेट के HTK Plus पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 118.36 bhp का पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, सोनेट के HTK Plus डीजल AT वेरिएंट में 1.5-लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 113 bhp का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। किआ सोनेट एसयूवी में कई फीचर्स मिलते हैं। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर एडजस्टेबल ORVMs, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर विंडोज और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

- फोटो : kia motors
सेल्टोस HTX Plus की डिटेल्स
सेल्टोस HTX Plus AT वेरिएंट में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 113 bhp का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सेल्टोस के इस वेरिएंट में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इस कार में बोस 8-स्पीकर स्टीरियो सिस्टम, 8-वे ड्राइवर अडजस्टेबल सीट और 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा कार में 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Maruti Suzuki S-Cross (मारुति सुजुकी एस-क्रॉस) और Renault Duster (रेनो डस्टर) जैसी कार से है।