बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर अमिताभ बच्चन के गैराज में एक से बढ़ कर लग्जरी कारों का काफिला है। उनके पास Lexus LX570, Mercedes-Maybach S500, Bentley Continental GT, Porsche Cayman, S-Class, Mercedes-Benz V-Class और Land Rover Range Rover जैसी कारें हैं। इससे पहले उनके पास लैंड क्रूजर और रॉल्स रॉयस जैसी कारें भी रह चुकी हैं।
कीमत 9.99 लाख रुपये
2 of 6
Mercedes Benz S Class Sedan 5050
- फोटो : OLX
वहीं उनके पास पहले रह चुकी Mercedes-Benz S-Class एक बार फिर से बिकने की तैयारी कर रही है। वहीं अब इस कार की कीमत मारुति सुजुकी सियाज और विटारा ब्रेजा के टॉप वेरियंट से से भी कम है। Mercedes-Benz S-Class की कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है, जो कि सियाज के टॉप-एंड मॉडल से भी कम है।
बच्चन परिवार को इस कार से बेहद प्यार
3 of 6
Amitabh Bachan Mercedes Benz S Class 5050
- फोटो : Rediff
बच्चन परिवार को इस कार से बेहद प्यार रहा है और कई बार उन्हें इस कार में घूमते देखा गया है। लेकिन वक्त के साथ कार की जगह नेक्स्ट जेनरेशन Mercedes Benz S Class 350 L ने ले ली। बच्चन परिवार का साथ निभा चुकी यह कार फिर से बिक्री के लिए उपलब्ध है।
2007 का है मॉडल
4 of 6
Mercedes Benz S Class Sedan 5050-1.jpg
- फोटो : OLX
विज्ञापन में दिए ब्यौरे में कार को मात्र 55 हजार किमी चलना बताया गया है, वहीं ग्रे रंग की इस कार का अभी तक रजिस्ट्रेशन नंबर वही 5050 है, जो बच्चन परिवार को सिग्नेचर नंबर है। 2007 की इस Mercedes Benz S Class 350 L कार में एक्सटेंडेड व्हीलबेस दिया गया है और इसमें 3498सीसी V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 365 बीएचपी की पावर और 345 एनएम का टॉर्क देती है।
मात्र 55 हजार किमी चली
5 of 6
OLX AD Mercedes Benz