फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप से पहले कोहली की वॉर्निंग, आईपीएल में खेलने के लिए खिलाड़ी खुद होंगे जिम्मेदार

Thu, 14 Mar 2019 02:51 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 14 Mar 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says its players call that how many matches they play in ipl 2019
virat kohli

भारतीय खिलाड़ियों के विश्व कप से ठीक पहले इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से उन पर पड़ रहा काम का बोझ चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यह फैसला अपने साथियों पर छोड़ दिया है कि उन्हें इस टी20 टूर्नामेंट में कितने मैच खेलने हैं और कितने नहीं।


 

virat kohli says its players call that how many matches they play in ipl 2019
virat kohli out

आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो जाएगा और इसके समापन के तुरंत बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड रवाना होना है जहां 30 मई से विश्व कप खेला जाएगा। चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद पहले ही कह चुके हैं कि खिलाड़ियों पर पड़ रहे काम के बोझ को लेकर फ्रेंचाइजी से बात की गयी है, लेकिन कोहली ने कहा कि अपने कार्यभार को व्यवस्थित करना खिलाड़ी का काम है।

virat kohli says its players call that how many matches they play in ipl 2019
विराट कोहली

कोहली ने कहा, 'हमने खिलाड़ी को पूरी बुद्धिमता से काम लेने और फ्रेंचाइजी प्रबंधन को सूचित करने की जिम्मेदारी दी है। वे हमारे फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के संपर्क में रहेंगे। विश्व कप के लिये सभी चीजों पर निगरानी रखी जाएगी और इसमें कार्यभार भी शामिल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says its players call that how many matches they play in ipl 2019
RCB VS CSK

उन्होंने कहा, 'हम कोई ऐसा समय बताएंगे जहां खिलाड़ी विश्राम कर सकता है। वे निश्चित तौर पर इस मौके का फायदा उठाएंगे। विश्व कप चार साल में एक बार आता है और आईपीएल हर साल होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम टूर्नामेंट में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं हैं। हमें चतुर बनना होगा और अच्छे फैसले करने होंगे। इसकी जिम्मेदारी खिलाड़ी पर होगी। किसी को भी कोई निर्णय लेने के लिये मजबूर नहीं किया जाएगा।' कोहली ने हालांकि इसके साथ ही कहा कि भारतीय टीम के लिये यह सत्र काफी व्यस्त रहा लेकिन टीम आत्मविश्वास से भरी है और खिलाड़ी आईपीएल का लुत्फ लेने के हकदार हैं।

विज्ञापन
virat kohli says its players call that how many matches they play in ipl 2019
विराट कोहली - फोटो : twitter

उन्होंने कहा, 'लंबे समय तक खेलते रहने का असर पड़ता है। मैं इसके बहाना नहीं मान रहा हूं क्योंकि एक टीम के रूप में आप जो भी मैच खेलते हो उसमें आप से जीत की उम्मीद की जाती है। जब लंबा सत्र होता है तो आप उस पर विचार करते हैं। यह काफी व्यस्त सत्र रहा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed