{"_id":"60d995af8ebc3ec30a3987b3","slug":"maruti-suzuki-subscription-programme-maruti-suzuki-offers-vehicle-subscription-service-in-19-cities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना खरीदे कार मालिक बनें: व्हीकल सब्सक्रिप्शन सर्विस के तहत मारुति की कारें अब इन शहरों में भी मिलेंगी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बिना खरीदे कार मालिक बनें: व्हीकल सब्सक्रिप्शन सर्विस के तहत मारुति की कारें अब इन शहरों में भी मिलेंगी
Mon, 28 Jun 2021 02:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को देश के चार और शहरों में अपने व्हीकल सब्सक्रिप्शन सर्विस (वाहन सदस्यता सेवा) को शुरू करने का एलान किया है। सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत मारुति सुजुकी की कारें अब जयपुर, इंदौर, मैंगलोर और मैसूर में भी मिलेंगी। इसके साथ, कार निर्माता इस समय देश भर के 19 शहरों में अपनी व्हीकल सब्सक्रिप्शन सर्विस देता है। मारुति सुजुकी की यह खास योजना उन लोगों के लिए है जो नई कार खरीदे बिना कार मालिक बनने का अनुभव और फायदा लेना चाहते हैं। अब आप बिना खरीदे मारुति की कार को किराये पर लेकर चला सकते हैं।
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
बिना खरीदे बनें कार मालिक
व्हीकल सब्सक्रिप्शन सर्विस उपभोक्ताओं को वाहन खरीदे बिना मालिक बनने का अनुभव प्रदान करती है। यह रणनीति ग्राहकों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करती है और वाहन निर्माताओं के लिए एक नया व्यापार अवसर पेश करती है। इस सर्विस के तहत उपभोक्ताओं को सिर्फ एक ऑल-इनक्लूसिव मासिक किराया देना पड़ता है। जिसमें व्हीकल यूसेज चार्ज (वाहन उपयोग शुल्क), रजिस्ट्रेशन चार्ज (पंजीकरण शुल्क), मेनटेनेंस (रखरखाव), इंश्योरेंस (बीमा) आदि शामिल हैं। इस किराये में सभी टैक्स शामिल हैं और ग्राहकों को इसके अलावा कोई डाउन पेमेंट भी नहीं करना होगा। ग्राहक द्वारा चुनी गई सब्सक्रिप्शन योजना खत्म हो जाने के बाद, कंपनी ग्राहक को उस कार को खरीदने का भी विकल्प देती है।

Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
पिछले साल लॉन्च की थी सर्विस
हालांकि भारतीय बाजार में यह एक नया कॉन्सेप्ट है। लेकिन बावजूद इसके भारत में कार सब्सक्रिप्शन में तेजी आ रही है। मारुति सुजुकी के अलावा, कई अन्य कार ब्रांडों ने इस रणनीति को चुना है और अपनी कारों को सब्सक्रिप्शन सर्विस के तहत उपलब्ध कराती हैं। मारुति सुजुकी ने जुलाई 2020 में अपना सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम लॉन्च किया था।

Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
क्या है योजना
ग्राहक मारुति सुजुकी एरिना आउटलेट से स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा और एर्टिगा और नेक्सा डीलरशिप से बलेनो, सियाज और एक्सएल 6 जैसे मॉडल को बिना खरीदे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। मारुति के सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के तहत ग्राहक इन कारों को 12 महीने से लेकर 18 महीने, 24 महीने, 30 महीने, 36 महीने, 42 महीने और 48 महीने तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
सब्सक्रिप्शन सर्विस में ये भी शामिल
इस सब्सक्रिप्शन सर्विस के तहत कंपनी को दिए जाने वाले किराये में कार का पूरा रखरखाव, चौबीसों घंटे रोड साइड असिस्टेंस भी शामिल होंगी। इसके अलावा ग्राहकों को सर्विस के आखिर में कार बेचने के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मारुति सुज़ुकी के डीलर चैनल के जरिए कारों के रखरखाव, बीमा कवरेज और रोड साइड असिस्टेंस का ध्यान रखा जाएगा।

Maruti Suzuki
- फोटो : For Representation Only
व्हीकल सब्सक्रिप्शन सर्विस के विस्तार के बारे में बात करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग और सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कार सदस्यता भारतीय बाजार के लिए एक नई और अपकमिंग कॉन्सेप्ट है और कंपनी ग्राहकों से मिली फीडबैक के साथ अपने सदस्यता कार्यक्रम को नियमित रूप से अपग्रेड कर रही है। उन्होंने आगे कहा, "हमारे नेटवर्क में चार नए शहरों को शामिल करने के साथ, हम और अधिक ग्राहकों की सेवा करने के लिए तत्पर हैं।"