फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Jimny एसयूवी: लॉन्चिंग से पहले इंजन, माइलेज समेत कई अहम जानकारी हुई लीक, थार से होगी टक्कर

Sat, 17 Apr 2021 02:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki jimny 5 seater maruti suzuki jimny specifications leaked online maruti suzuki jimny petrol mileage maruti suzuki jimny engine cc
Maruti Suzuki Jimny at Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की ऑफ-रोडर एसयूवी Maruti Suzuki Jimny (मारुति सुजुकी जिमनी) का कार प्रेमी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में जिमनी के 5-डोर मॉडल की स्पाय तस्वीरों ने भारतीय बाजार में हलचल मचा दी थी। मारुति सुजुकी अपनी जिमनी एसयूवी को भारतीय बाजार के हिसाब से लॉन्च करने के हर पहलू पर विचार कर रही है। इस बीच 5-डोर जिमनी कैसी होगी इसकी जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है। यहां जानिए मारुति की इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी की अहम जानकारी। 
maruti suzuki jimny 5 seater maruti suzuki jimny specifications leaked online maruti suzuki jimny petrol mileage maruti suzuki jimny engine cc
Maruti Jimny export - फोटो : Maruti Suzuki
पिछले साल ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी जिमनी को पेश किया गया था। जिसके बाद से भारतीय बाजार में इस एसयूवी का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि कंपनी ने 'मेड इन इंडिया' जिमनी एसयूवी के 3-डोर मॉडल का लैटिन अमेरिकी देशों को निर्यात शुरू कर दिया है। भारत में लॉन्चिंग से पहले इंडिया-स्पेक 5-डोर मॉडल के कुछ अहम टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के बारे में लीक हुए दस्तावेजों से क्या जानकारी मिली है, यहां जानिए। 
maruti suzuki jimny 5 seater maruti suzuki jimny specifications leaked online maruti suzuki jimny petrol mileage maruti suzuki jimny engine cc
Maruti Suzuki Jimny Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
एसयूवी का साइज और वजन
'मेड इन इंडिया' 5-डोर जिमनी मारुति सुजुकी के हरियाणा के मानेसर में स्थित प्लांट में बनाई जा रही है। इसकी लंबाई 3,850 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,730 mm है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2,550 mm और ग्राउंट क्लीयरेंस 210 mm है। जिमनी में 195/80 टायर के साथ 15-इंच के व्हील्स मिलेंगे। यह एसयूवी 1,190 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki jimny 5 seater maruti suzuki jimny specifications leaked online maruti suzuki jimny petrol mileage maruti suzuki jimny engine cc
Maruti Suzuki Jimny Auto Expo 2020 - फोटो : PTI
इंजन और पावर
लीक हुए दस्तावेजों के मुताबिक 5-डोर जिमनी एसूयवी में 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर K15B नैचुरली एस्पीरेटचेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 6,000 rpm पर 101 bhp का अधिकतम पावर और 4,000 rpm पर 130 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस एसयूवी में ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। 
विज्ञापन
maruti suzuki jimny 5 seater maruti suzuki jimny specifications leaked online maruti suzuki jimny petrol mileage maruti suzuki jimny engine cc
Maruti Suzuki Jimny Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
माइलेज
रिपोर्ट के मुताबिक जिमनी में 13.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। इसके साथ ही लीक दस्तावेजों में इस बात का जिक्र नहीं है कि यह एसयूवी AWD (ऑल व्हील ड्राइव) या 4x4 विकल्प के साथ आएगी या नहीं। लैडर फ्रेम होने की वजह से इसमें इंजन की पोजिशन बदली हुई होगी, जो इसके पिछले पहियों को पावर देगा। हालांकि ऐसा अनुमान है कि हाल ही में लॉन्च हुई न्यू महिंद्रा थार एसूयवी की तरह स्टैंडर्ड 4x4 सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed