फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजेदार तस्वीर: मैच से पहले दीपक चाहर ने छुए थे शमी के पैर, फिर मैदान में कहर ढा दिया

Sat, 17 Apr 2021 10:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Apr 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
Deepak Chahar touches Mohammed Shami feet before match vs Punjab Kings
शमी के पैर छूते दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर

आईपीएल के 14वें सीजन में शुक्रवार रात दो किंग्स की टक्कर थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत नसीब हुई। केएल राहुल की पंजाब किंग्स को एकतरफा अंदाज में हार का मुंह देखना पड़ा। पंजाब की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और टीम अपने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 106 रन ही बना पाई। सीएसके की ओर से दीपक चाहर ने चार ओवर में चार विकेट चटकाएं।

Deepak Chahar touches Mohammed Shami feet before match vs Punjab Kings
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्यौता देने के बाद आठ विकेट पर 106 रन के स्कोर पर रोक दिया। चाहर ने अपने चार में से एक ओवर मेडन फेंका और 13 रन देकर चार विकेट झटके। चाहर के शानदार शुरूआती स्पैल से पंजाब मैच के अंत तक नहीं उबर पाया। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने हालांकि जीत दर्ज करने के लिए 15.4 ओवर लिए, जिसमें उसने चार विकेट गंवा दिए। इस तरह उसने 107 रन बनाए और दो अंक जुटाकर खाता खोला।

Deepak Chahar touches Mohammed Shami feet before match vs Punjab Kings
दीपक चाहर को समझाइश देते धोनी - फोटो : ट्विटर

सीएसके के गेंदबाजों ने कप्तान धोनी के पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही ठहराते हुए पावरप्ले में पंजाब किंग्स के 26 रन पर चार विकेट झटक लिए। इसमें अहम भूमिका चाहर ने निभाई, जिन्होंने पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल (शून्य) को खूबसूरत गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भी उन्होंने दबाव बनाए रखा और अपने चार ओवर के स्पैल में केवल दो चौके ही लगने दिए। फॉर्म में चल रहे पंजाब के कप्तान केएल राहुल (05) शार्ट कवर पर खड़े रविंद्र जडेजा के शानदार थ्रो से रन आउट हुए जो एक रन चुराने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Chahar touches Mohammed Shami feet before match vs Punjab Kings
क्रिकेटर दीपक चाहर - फोटो : Facebook/Deepak Chahar

अपने शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए मशहूर जडेजा ने इसके बाद पांचवें ओवर में डाइव करते हुए बेहतरीन कैच लपका और क्रिस गेल की 10 रन की पारी खत्म कर दी जो चाहर का दूसरा विकेट था। निकोलस पूरन दूसरी बार शून्य पर आउट हुए, वह चाहर की शार्ट गेंद को लांग लेग पर शारदुल ठाकुर के हाथों में कैच दे बैठे। दीपक हुड्डा (10) सातवें ओवर में फाफ डु प्लेसिस को आसान कैच देकर आउट हुए और यह चाहर का चौथा विकेट था। इस तरह टीम का स्कोर पांच विकेट पर 26 रन हो गया। यह आईपीएल में चहर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है, इतना ही नहीं चहर ने अपने स्पैल का आखिरी ओवर मेडन डाला।

विज्ञापन
Deepak Chahar touches Mohammed Shami feet before match vs Punjab Kings
शमी के पैर छूते दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर

मैच से पहले छुए थे शमी के पैर 
दीपक चाहर की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो में देखा जा सकता है कि चाहर पंजाब किंग्स के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पैर छू रहे हैं। हालांकि तस्वीर को गौर से देखने पर समझ आता है कि पिच पर उस वक्त कोई मजाक चल रहा था, लेकिन इसी बीच फैंस का मानना है कि शमी के आशीर्वाद से ही चाहर ने ये शानदार प्रदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed