देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में अपनी दो नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जैसा कि हमने आपको बताया कि ये दोनों ही कारें एंट्री-लेवल सेगमेंट में आएंगी। यानी इन कारों को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनका बजट 5 लाख रुपये भी कम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति अपनी इन दो कारों की टेस्टिंग कर रही है। कैसी होंगी ये कारें और कैसा होगा इनका इंजन यह सब हम आपको आगे की स्लाइड्स में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि ये कारें भारत में कब लॉन्च होंगी। तो डालते हैं एक नजर,
{"_id":"5e5e0fb58ebc3ef40d4ec76e","slug":"maruti-suzuki-is-going-to-launch-two-new-cars-under-5-lakh-segment-that-counter-alto-and-celerio","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 लाख रुपये से सस्ती दो नई कारों को उतारेगी मारुति सुजुकी, जानें कब होंगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
5 लाख रुपये से सस्ती दो नई कारों को उतारेगी मारुति सुजुकी, जानें कब होंगी लॉन्च
Tue, 03 Mar 2020 01:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : PTI
मारुति सुजुकी
- फोटो : Social
क्यों सस्ती कार ला रही है मारुति?
दरअसल BS6 और नए सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए एंट्री लेवल सेगमेंट में एक बड़ा गैप आ गया है। इस सेगमेंट में सबसे कम कॉम्पिटीशन है जिसका फायदा मारुति उठाना चाहती है। कंपनी इस सेगमेंट में अपनी दो नई कारों को लॉन्च करके अपनी बादशाहत कायम रखना चाहती है।
Maruti Suzuki Plant Factory
- फोटो : सांकेतिक
इन दो मॉडल को उतारेगी मारुति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति जिन दो कारों को उतारने की तैयारी कर रही है उनमें, पहला 800 सीसी इंजन वाला मॉडल है। वही, दूसरा 1-लीटर इंजन वाला मॉडल है जिसे कंपनी की तरफ से अभी डिवेलप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Amar Ujala
Alto और Celerio की जगह लेंगी ये कारें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सेगमेंट में अभी मारुति अपनी 800 सीसी वाली Alto और 1-लीटर इंजन वाली Celerio की बिक्री कर रही है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Celerio CNG
- फोटो : Amar Ujala
इन कोडनेम से हो रही है टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 800 सीसी वाली कार का कोडनेम YOM है जो Alto की जगह लेगी। वहीं, 1 लीटर इंजन वाली कार का कोडनेम YNC है जो Celerio की जगह लेगी।