फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 लाख रुपये से सस्ती दो नई कारों को उतारेगी मारुति सुजुकी, जानें कब होंगी लॉन्च

Tue, 03 Mar 2020 01:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 03 Mar 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki is going to launch two new cars under 5 lakh segment that counter Alto and Celerio
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Celerio - फोटो : PTI

देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में अपनी दो नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जैसा कि हमने आपको बताया कि ये दोनों ही कारें एंट्री-लेवल सेगमेंट में आएंगी। यानी इन कारों को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनका बजट 5 लाख रुपये भी कम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति अपनी इन दो कारों की टेस्टिंग कर रही है। कैसी होंगी ये कारें और कैसा होगा इनका इंजन यह सब हम आपको आगे की स्लाइड्स में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि ये कारें भारत में कब लॉन्च होंगी। तो डालते हैं एक नजर,  

maruti suzuki is going to launch two new cars under 5 lakh segment that counter Alto and Celerio
मारुति सुजुकी - फोटो : Social

क्यों सस्ती कार ला रही है मारुति?

दरअसल BS6 और नए सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए एंट्री लेवल सेगमेंट में एक बड़ा गैप आ गया है। इस सेगमेंट में सबसे कम कॉम्पिटीशन है जिसका फायदा मारुति उठाना चाहती है। कंपनी इस सेगमेंट में अपनी दो नई कारों को लॉन्च करके अपनी बादशाहत कायम रखना चाहती है।

maruti suzuki is going to launch two new cars under 5 lakh segment that counter Alto and Celerio
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : सांकेतिक

इन दो मॉडल को उतारेगी मारुति

 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति जिन दो कारों को उतारने की तैयारी कर रही है उनमें, पहला 800 सीसी इंजन वाला मॉडल है। वही, दूसरा 1-लीटर इंजन वाला मॉडल है जिसे कंपनी की तरफ से अभी डिवेलप किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki is going to launch two new cars under 5 lakh segment that counter Alto and Celerio
Maruti Suzuki Alto CNG - फोटो : Amar Ujala

Alto और Celerio की जगह लेंगी ये कारें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सेगमेंट में अभी मारुति अपनी 800 सीसी वाली Alto और 1-लीटर इंजन वाली Celerio की बिक्री कर रही है।

विज्ञापन
maruti suzuki is going to launch two new cars under 5 lakh segment that counter Alto and Celerio
Maruti Suzuki Celerio CNG - फोटो : Amar Ujala

इन कोडनेम से हो रही है टेस्टिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 800 सीसी वाली कार का कोडनेम YOM है जो Alto की जगह लेगी। वहीं, 1 लीटर इंजन वाली कार का कोडनेम YNC है जो  Celerio की जगह लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed