{"_id":"5e4960178ebc3ee596075249","slug":"countries-where-money-can-buy-you-a-second-passport-or-citizenship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका, कनाडा समेत इन 20 देशों में बेची जाती है नागरिकता, आप भी खरीद सकते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका, कनाडा समेत इन 20 देशों में बेची जाती है नागरिकता, आप भी खरीद सकते हैं
बीते कुछ महीने से देश में नागरिकता को लेकर जगह-जगह बवाल और बहस देखने को मिल रही है। संसद में नागरिकता संबंधी कानून में संशोधन भी किया गया ताकि दूसरे देशों से आने वाले किन लोगों को नागरिकता देनी है और किन्हें नहीं, यह सुनिश्चित किया जा सके।
हालांकि इस दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जहां नागरिकता को लेकर किचकिच बिल्कुल नहीं है बल्कि उन्होंने तो इसे पैसा कमाने का एक अच्छा साधन बना लिया है। कुछ वर्षों पहले किसी भी देश के लिए दोहरी नागरिकता की अनुमति देना बेहद असमान्य माना जाता था। मगर यह अब लगभग सार्वभौमिक हो चुका है। इसलिए बहुत से लोग पैसे देकर दूसरे देशों की नागरिकता हासिल कर रहे हैं।
2 of 6
Canada
दुनिया के बहुत से देशों में अब नागरिकता के माध्यम से निवेश कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वर्तमान समय में यह लगभग एक लाख 75 हजार करोड़ रुपये का वैश्विक उद्योग बन चुका है। इस काम को आसान बनाने के लिए बाकायदा कई कंपनियां भी गठित हो चुकी हैं।
3 of 6
Greece
ऐसी ही एक कंपनी है, हेनले एंड पार्टनर्स। इस कंपनी के अध्यक्ष क्रिश्चियन कॉलिन ने बताया कि उनका काम धनी व्यक्तियों और उनके परिवारों को अन्य देशों में निवास या नागरिकता प्राप्त करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
New Zealand
नागरिकता देकर बढ़ाई देश की जनसंख्या
कॉलिन के मुताबिक चार साल पहले प्रशांत महासागर के एक छोटे से द्विपीय देश वनातू ने नई नागरिकता योजना की शुरुआत की, जिसके बाद इस देश का पासपोर्ट लेने वालों की संख्या में तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
5 of 6
Turkey
कॉलिन ने बताया वनातू के पासपोर्ट धारकों को यह फायदा मिलता है कि वह लगभग पूरे यूरोपीय देशो में वीजा फ्री आवागमन कर सकते हैं। इसलिए बड़ी संख्या में लोग वनातू के पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट से होने वाली कमाई से वनातू सरकार को बड़ा फायदा मिल रहा है
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।