फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2020 में Maruti ला रही है अपनी पहली Electric Car, चलेगी 200 किलोमीटर तक, कीमत होगी कम

Tue, 07 Jan 2020 03:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki futuro-e maruti suzuki future electric cars auto expo 2020
Maruti Wagan R Electric - फोटो : Social Media
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) फरवरी में होने वाले Auto Expo (ऑटो एक्सपो) 2020 में अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Electric car (इलेक्ट्रिक कार) Wagon R (वैगन आर) हैचबैक पर आधारित हो सकती है। कंपनी इस कार का प्रोडक्शन वर्जन पेश करेगी। यानी इसके लॉन्च वर्जन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 
maruti suzuki futuro-e maruti suzuki future electric cars auto expo 2020
Maruti Electric Car Trademark - फोटो : Social Media

180 से 200 किमी की रेंज

मारुति सुजुकी पिछले एक साल से अपनी इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है, कई बार उसे स्पॉट भी किया जा चुका है। माना जा रहा है कि यह कार Futuro-E हो सकती है। कंपनी इस कार को 180 से 200 किमी की रेंज के साथ लॉन्च कर सकती है, जो एक शहर में घूमने-फिरने के लिए पर्याप्त है। हाल ही में मारुति ने Futuro-E नाम से ट्रेडमार्क रजिस्टर कराया है। 
maruti suzuki futuro-e maruti suzuki future electric cars auto expo 2020
Maruti Wagan R Electric - फोटो : Social

डायमेंशन 

मारुति Futuro-E में कन्वेंशनल फ्रंट ग्रिल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और एलईडी टेललाइट्स भी मिलेंगी। वहीं इसमें अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। वहीं इसका डाइमेंशन मौजूदा मॉडल जितना ही हो सकता है। इसकी लंबाई 3655 एमएम, चौड़ाई 1620 एमएम और ऊंचाई 2435 एमएम हो सकती है। इसका व्हीलबेस 2435 एमएम रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki futuro-e maruti suzuki future electric cars auto expo 2020
Maruti Wagan R Electric

फास्ट चार्जिंग की सुविधा

रिपोर्ट्स के मुताबिक Futuro-E में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इस कार को रेगुलर 15A सॉकेट के साथ DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकेगा। इसकी रेंज 130 किमी के आसपास हो सकती है। 
विज्ञापन
maruti suzuki futuro-e maruti suzuki future electric cars auto expo 2020
Maruti Wagan R Electric

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार

इस कार में कंपनी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दे सकती है। मारुति के लिए चिंता की सबसे बड़ी बात यह है कि देश के कई ब्रांड्स अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर चुके हैं। टाटा मोटर्स, महिंद्रा, ह्यूंदै पहले ही अपनी इलेक्ट्रिक कारों के साथ बाजार में कदम रख चुकी हैं। ऐसे में मारुति ही अकेली बड़ी कंपनी बची है, जिसके पोर्टफोलियो में कोई इलेक्ट्रिक वाहन नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed