फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार?

Fri, 31 Jul 2020 10:29 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to S-Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback in june 2020
सांकेतिक - फोटो : Renault

भारत में सबसे ज्यादा जिस सेगमेंट की कारों को खरीदा जाता है, उनमें एंट्री लेवल हैचबैक सबसे ऊपर है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में किस कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। अगर इसे आसान भाषा में समझें तो अप्रैल से लेकर जून तक यानी की तीन महीनों में जिन चार हैचबैंक कारों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है, हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।

Maruti Suzuki Alto to S-Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback in june 2020
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Alto

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति का एंट्री हैचबैक सेगमेंट में भी दबदबा देखने को मिल रहा है। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Maruti Alto की 8804 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस दौरान एंट्री हैचबैक सेगमेंट में बिकने वाली कारों के कुल बाजार का 55 फीसदी हिस्सा Alto के पास रहा। यानी अगर इन तीन महीनों में बाजार में 100 एंट्री हैचबैक कारों की बिक्री हुई तो उसमें 55 मारुति की Alto थी। 

Maruti Suzuki Alto to S-Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback in june 2020
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Social

Maruti Suzuki S-Presso

वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Maruti S-Presso के 3649 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा है। एंट्री हैचबैक सेगमेंट में कुल बाजार का 23 फीसदी हिस्सा S-Presso के पास रहा। यानी मारुति की Alto और S-Presso को एक साथ शामिल कर दिया जाए तो एंट्री हैचबैक कारों में मारुति के पास कुल बाजार का 78 फीसदी हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to S-Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback in june 2020
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault

Renault Kwid

एंट्री हैचबैक सेगमेंट में मारुति के बाद रेनो एक बड़ी प्लेयर है। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Renault की Kwid की 3125 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान एंट्री हैचबैक सेगमेंट में बिकने वाली कारों के कुल बाजार का 19 फीसदी हिस्सा Kwid के पास रहा। 

विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to S-Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback in june 2020
Datsun redi-GO AMT

Datsun Redi-Go

Datsun Redi-Go की तीन महीने में 568 8804 यूनिट्स की बिक्री हुई। इन तीन महीनों में कुल बाजार का 4 फीसदी हिस्सा Redi-Go के पास रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed