फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: कोरोना से बचाव के लिए इस शख्स ने देसी जुगाड़ से बनाया शील्ड, IAS अफसर ने कहा 'अद्भुत आविष्कार'

Fri, 31 Jul 2020 09:02 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 31 Jul 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
coronavirus protection man make zero cost face shield with desi jugad video goes viral on social media
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी से पूरा देश प्रभावित है। इस घातक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग ज्यादातर घरों में ही रह रहे हैं। हालांकि, किसी जरूरी काम के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं, तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फेस मास्क और फेस शिल्ड का उपयोग कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने देसी जुगाड़ से फेस शील्ड तैयार कर दिया।

coronavirus protection man make zero cost face shield with desi jugad video goes viral on social media
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स के हाथ में सॉफ्ट ड्रिंक की बड़ी प्लास्टिक की बॉटल है। इस शख्स ने बॉटल के ऊपर और नीचे के हिस्सा को काट देता है। फिर वो कटे हुए बॉटल को चेहरे पर लगा लेता है। देखते ही देखते इस शख्स ने देसी जुगाड़ से फ्री में फेस शील्ड बना डाली।

coronavirus protection man make zero cost face shield with desi jugad video goes viral on social media
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

शख्स का ये देसी जुगाड़ आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण को भी काफी पसंद आ रहा है। अवनीश ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए अवनीश ने लिखा कि 'इस देसी को कोई नहीं हरा सकता है, शून्य लागत शानदार शील्ड, अद्भुत आविष्कार।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus protection man make zero cost face shield with desi jugad video goes viral on social media
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 13 हजार से अधिक व्यू मिल चुके थे। इसके साथ ही इस वीडियो पर एक हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से अधिक कमेंट और रिट्वीट भी मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को देसी जुगाड़ वाला यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं और उसके इस देसी जुगाड़ की सराहना भी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed