फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्योहारों से पहले बढ़ी छोटी कारों की मांग, देश में 83 फीसदी ज्यादा ग्राहकों ने की खरीदारी

Sat, 10 Oct 2020 07:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 10 Oct 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in september 2020
Renault Kwid RXL - फोटो : Renault

कोरोना के झटके से ऑटो सेक्टर तेजी से उबर रहा है। सितंबर महीने में लगभग सभी कार कंपनियों की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई। यही हाल एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट का भी रहा, जहां एक कंपनी को छोड़ कर सबकी बिक्री बढ़ी है। सितंबर 2020 में 32,371 एंट्री-लेवल हैचबैक कारों की भारत में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में 23,922 एंट्री-लेवल हैचबैक गाड़ियों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस सितंबर एंट्री हैचबैक गाड़ियों की बिक्री 35 फीसदी बढ़ी है। आज हम आपको एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट की टॉप-4 कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।

Maruti Suzuki Alto

Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in september 2020
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति का एंट्री हैचबैक सेगमेंट में दबदबा देखने को मिला। सितंबर महीने में मारुति ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। सितंबर 2020 में Maruti Alto के 18,246 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 15,079 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर महीने में ऑल्टो की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी है।

Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in september 2020
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Social

मारुति की S-Presso सितंबर महीने में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। सितंबर 2020 में इसके 9000 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 5,006 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस सितंबर S-Presso की बिक्री 80 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Renault Kwid

Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in september 2020
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault

Renault की Kwid सितंबर महीने में देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। सितंबर 2020 में इसके 4,513 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 2,995 यूनिट्स की भारतीय बाजार मेंबिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर Kwid की बिक्री 51 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन

Datsun Redi-Go

Maruti Suzuki Alto to S Presso to Renault Kwid to Datsun Redi-Go which one is the best selling entry level hatchback car of India in september 2020
2020 Datsun redi-GO facelift - फोटो : Social Media

सितंबर 2020 में Datsun की Redi-Go देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। सितंबर 2020 में इसके 612 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 842 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर महीने में Redi-Go की बिक्री 27 फीसदी घटी है। यह इस सेगमेंट की एकमात्र ऐसी कार रही जिसकी बिक्री घटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed