फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आनंद महिंद्रा का एलान: 24 घंटे के अंदर 'बंदर की तस्वीर' पर कैप्शन बताओ, जीतने वाले को मुफ्त में मिलेगी महिंद्रा की नई 'कार'

Sat, 10 Oct 2020 07:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 10 Oct 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Anand Mahindra has posted a picture on his twitter account, where the person who gives the best caption will get a new Mahindra in reward
यूजर्स इस तस्वीर का कैप्शन बता कर जीत सकते हैं नई कार - फोटो : Amar Ujala
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक बंदर DTH की छतरी पर बैठा है। आनंद महिंद्रा ने यूजर्स से इस तस्वीर के लिए एक कैप्शन बताने लिए कहा है। जिसका कैप्शन सबसे अच्छा होगा उसे इनाम में महिंद्रा की एक मिनिएचर मॉडल कार दी जाएगी।


मिनिएचर मॉडल को आसान भाषा में आप खिलौने जैसी कार कह सकते हैं।
 

क्या हैं नियम?

Anand Mahindra has posted a picture on his twitter account, where the person who gives the best caption will get a new Mahindra in reward
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले इसके नियम समझ लें। इस तस्वीर का कैप्शन आप हिंद्री या अंग्रेजी दोनों में बता सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में सबसे बेहतर कैप्शन बताने वाले व्यक्ति को इनाम में महिंद्रा की एक मिनिएचर मॉडल कार दी जाएगी। यूजर्स को 11 अक्तूबर दोपहर 2 बजे तक कैप्शन बताना होगा।
 

कलियुग के श्रवण कुमार की तोहफे में दी नई कार

Anand Mahindra has posted a picture on his twitter account, where the person who gives the best caption will get a new Mahindra in reward
डी कृष्ण कुमार और आनंद महिंद्रा - फोटो : Amar Ujala

इससे पहले आनंद महिंद्रा ने कलियुग के श्रवण कुमार कहे जा रहे मैसूर के एक व्यक्ति डी कृष्ण कुमार को तोहफे में नई कार दी थी। दरअसल 39 साल के कुमार ने अपनी 70 साल की मां को बजाज चेतक स्कूटर पर बैठा कर 57,000 किलोमीटर की यात्रा कराई थी। मां को तीर्थ यात्रा कराने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। बेटे के इस निस्वार्थ सेवा को पूरे देश ने सराहा। कुमार की कहानी सोशल मीडिया पर जब वायरल हुई तो आनंद महिंद्रा का इस पर ध्यान गया, जिसके बाद उन्होंने कुमार को तोहफे में नई Mahindra KUV100 देने का फैसला किया। 

18 सितंबर 2020 को महिंद्रा कंपनी की तरफ से कुमार को मैसूर इंडियन गैरेज से एक नई Mahindra KUV100 दी गई। इस दौरान कुमार की मां भी मौजूद थीं। नई कार के मिलने के बाद कुमार ने अपनी मां को चामुंडेश्वरी मंदिर में प्रार्थना करने के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 साल तक नहर खोदने वाले लौंगी भुईंयां के आनंद महिंद्रा हुए फैन

Anand Mahindra has posted a picture on his twitter account, where the person who gives the best caption will get a new Mahindra in reward
लौंगी भुईंयां और आनंद महिंद्रा - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गया के लौंगी भुईंयां नाम के किसान को एक ट्रैक्टर देने की पेशकश की थी, जिसे ट्विटर पर यूजर्स की तरफ से काफी सराहा गया। बता दें कि लौंगी भुईंयां ने अकेले अपनी मेहनत के दम पर तीस साल तक लगातार खुदाई कर के करीब तीन किलोमीटर लंबी नहर तैयार की। 

दरअसल ट्विटर पर रोहिन कुमार नाम के एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था, "गया के लौंगी माँझी ने अपने ज़िंदगी के 30 साल लगा कर नहर खोद दी। उन्हें अभी भी कुछ नहीं चाहिए, सिवा एक ट्रैक्टर के। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर उन्हें एक ट्रैक्टर मिल जाए तो उनको बड़ी मदद हो जाएगी।" इस ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा।"
विज्ञापन

सोशल मीडिया का किंग

Anand Mahindra has posted a picture on his twitter account, where the person who gives the best caption will get a new Mahindra in reward
आनंद महिंद्रा - फोटो : PTI
आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर 82 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखते हैं, जिसके कारण उनकी भारी फैन फॉलोइंग है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed