देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी एंट्री लेवल कार ऑल्टो में एक बड़ा फेरबदल करने वाली है। मारुति ऑल्टो जल्द ही परफॉरमेंस इंजन के साथ लान्च हो सकती है। नई ऑल्टो को जून या जुलाई में लान्च किया जा सकता है। नई मारुति ऑल्टो फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट कार पर बेस्ड होगी।
बीएस-6 इंजन के साथ होगी लान्च
2 of 7
Upcoming-Suzuki-Alto-2020
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक नेक्स्ट जेनरेशन ऑल्टो बीएस-6 रेडी इंजन के साथ आएगी। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक ऑल्टो में मारुति ने कुछ नए सेफ्टी फीचर शामिल किए हैं। इन सुरक्षा फीचर्स को अप्रैल, 2019 से लागू हो चुके मानकों को देखने हुए शामिल किया गया है। इन फीचरों में ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ड्राइवर और को–ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है।
डीजल वैरियंट भी करेगी लान्च
खबरें है कि मारुति चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जून 2019 तक ऑल्टो में बीएस-6 पेट्रोल इंजन लान्च कर सकती है। वहीं मारुति ऑल्टो का डीजल वैरियंट भी लान्च करेगी, लेकिन अभी इसमें लंबा समय लगेगा। नई ऑल्टो का डिजाइन फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट से मिलता-जुलता होगा, इस कॉन्सैप्ट को 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस का गया था।
660 सीसी टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन
वहीं नई ऑल्टो में 1.0 लीटर का K10B पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। वहीं यह भी खबरें है कि मारुति नई ऑल्टो को 660 सीसी टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लान्च कर सकती है। अगर मारुति यह इंजन लाती है, तो एंट्री लेवल हैचबैक में टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली यह पहली कार होगी। इसे 800 सीसी इंजन की जगह लान्च किया जाएगा। वहीं इसका माइलेज भी सिटी में 24 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 30 किमी प्रति लीटर तक होगा।
कीमत 4.2 लाख रुपये तक
ऑल्टो 660 के एंट्री लेवल वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.8 लाख रुपये और टॉप वैरियंट की कीमत 4.2 लाख रुपये तक हो सकती है।