मंदिरा बेदी ने खरीदी Tata Nexon EV, जानें इस इलेक्ट्रिक कार की क्या हैं खूबियां
रेंज
Tata Nexon EV के साथ कंपनी ने अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश किया है। नेक्सन ईवी में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है।
रफ्तार
इसमें दो मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलते हैं और इसमें 30.2kWh की लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी। यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
बैटरी पर इतनी वारंटी
कार की बैटरी डीसी फास्ट चार्जर से यह एक घंटे से 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं 15 एंपीयर के चार्जर से चार्ज होने में यह 8 घंटे का वक्त लेगी। कंपनी इसकी बैटरी पर आठ साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी स्टैंडर्ड दे रही है।
फीचर्स
Nexon EV में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसके ज्यादातर कंपोनेंट रेग्यूलर नेक्सन एसयूवी की तरह ही हैं। लेकिन इस इलेक्ट्रिक सब कॅाम्पैक्ट SUV में Tata Altroz की तरह ही 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलता है। जिससे बैटरी लेवल और रेंज जैसी जानकारी मिलती है। नई Nexon EV में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, सन प्रूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस कार में 2 एयर बैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।