फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिरा बेदी ने खरीदी Tata Nexon EV, जानें इस इलेक्ट्रिक कार की क्या हैं खूबियां

Mon, 10 Aug 2020 07:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
mandira bedi purchased new tata nexon ev know about tata nexon ev battery and full specifications
Mandir Bedi with Tata Nexon EV - फोटो : Social Media
टेलीविजन से फिल्मी पर्दे और फिर उसके बाद क्रिकेट कमेंट्री के ग्रैलमर में इजाफा करने वाली एक्ट्रेस मंदिरा बेदी चर्चित हस्तियों में शुमार हैं। बता दें कि बेदी अभिनय के साथ-साथ वाहनों में भी गहरी दिलचस्पी रही है। इस बीच मंदिरा बेदी ने अपने लिए नई Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) खरीदी है। इस कार के प्रति उनकी दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार की डिलीवरी लेने वे खुद गईं थीं। इस मौके पर उनके पति भी उनके साथ मौजूद थे। भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने इस दंपति का टाटा परिवार में स्वागत किया और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया। आइए जानते हैं आखिर Tata Nexon EV मंदिरा बेदी की पसंद कयों है। 
mandira bedi purchased new tata nexon ev know about tata nexon ev battery and full specifications
Tata Nexon EV - फोटो : For Refernce Only

रेंज 
Tata Nexon EV के साथ कंपनी ने अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश किया है। नेक्सन ईवी में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित  लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है। 

mandira bedi purchased new tata nexon ev know about tata nexon ev battery and full specifications
Tata Nexon EV - फोटो : For Refernce Only

रफ्तार
इसमें दो मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलते हैं और इसमें 30.2kWh की लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी। यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mandira bedi purchased new tata nexon ev know about tata nexon ev battery and full specifications
Tata Nexon EV charge - फोटो : For Refernce Only

बैटरी पर इतनी वारंटी
कार की बैटरी डीसी फास्ट चार्जर से यह एक घंटे से 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं 15 एंपीयर के चार्जर से चार्ज होने में यह 8 घंटे का वक्त लेगी। कंपनी इसकी बैटरी पर आठ साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी स्टैंडर्ड दे रही है।  

विज्ञापन
mandira bedi purchased new tata nexon ev know about tata nexon ev battery and full specifications
Tata Nexon EV Interior - फोटो : For Refernce Only

फीचर्स
Nexon EV में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसके ज्यादातर कंपोनेंट रेग्यूलर नेक्सन एसयूवी की तरह ही हैं। लेकिन इस इलेक्ट्रिक सब कॅाम्पैक्ट SUV में Tata Altroz की तरह ही 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलता है। जिससे बैटरी लेवल और रेंज जैसी जानकारी मिलती है। नई Nexon EV में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, सन प्रूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस कार में 2 एयर बैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed