{"_id":"61137e078ebc3ef39754dc5e","slug":"mahindra-xuv700-launch-date-in-india-mahindra-xuv700-to-be-unveiled-on-august-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV700 : इंतजार खत्म, 14 अगस्त को पेश होगी महिंद्रा की नई एसयूवी, जारी किया नया टीजर, देखें वीडियो","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra XUV700 : इंतजार खत्म, 14 अगस्त को पेश होगी महिंद्रा की नई एसयूवी, जारी किया नया टीजर, देखें वीडियो
Wed, 11 Aug 2021 01:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV700 Teaser
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra XUV700 Global Debut on August 14 : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) इस हफ्ते के आखिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक दिन पहले अपने आगामी फ्लैगशिप मॉडल XUV700 से पर्दा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। महिंद्रा ने तारीख की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह अपनी बहुप्रतीक्षित Mahindra XUV700 एसयूवी का 14 अगस्त, 2021 को ग्लोबल डेब्यू करेगी। Mahindra डेब्यू से पहले XUV700 के सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के बारे में बताती रही है, ताकि ग्राहकों को पता चल सके कि XUV500 को रिप्लेस करने वाली कार कैसी होगी।
Mahindra XUV700 Teaser
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने XUV700 का एक लेटेस्ट टीजर साझा किया है। नए टीजर में XUV700 को कार निर्माता द्वारा सोमवार को लॉन्च किए गए नए लोगो के साथ दिखाया गया है। कार निर्माता के नए मुख्य डिजाइन अधिकारी प्रताप बोस द्वारा डिजाइन किया गया नया लोगो, चुनौतियों का सामना करने के लिए ब्रांड के वाहनों की क्षमता के बारे में बताता है।
Get ready to feel the rush this freedom weekend.
— MahindraXUV700 (@MahindraXUV700) August 10, 2021
Catch the debut of the Mahindra XUV700 on 14th August at 4 PM.https://t.co/e4TngqGuGD#HelloXUV700#XUV700 pic.twitter.com/1swjmn4HNo
Mahindra XUV700 spied
- फोटो : Facebook/XUV700 Modified
महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित 7-सीटर एसयूवी XUV700 का कार प्रेमी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, XUV700 का प्रोफाइल बड़ा हो गया है। Hyundai Alcazar और Tata Safari के हालिया लॉन्च के बाद यह भारतीय बाजारों में एंट्री करने वाली लेटेस्ट तीन-पंक्ति SUV होने जा रही है। XUV700 एसयूवी महिंद्रा XUV500 को रिप्लेस करेगी। इस कार में एक लंबा फैला हुआ रियर ओवरहैंग अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराता है। वाहन निर्माता ने एक बड़ा प्रोफाइल अपनाया है। नए अपडेट के साथ, नई फीचर्स और उपकरणों के रूप में कार में अपडेट की एक बड़ी रेंज मिलती है। इससे पहले, महिंद्रा ने XUV700 एसयूवी में ऑटो बूस्टर हेडलैंप, स्मार्ट पॉप-अप हैंडल, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर और वाइड-इन-सेगमेंट रूफ जैसे फीचर्स की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV700 spied
- फोटो : Facebook/XUV700 Modified
महिंद्रा की नई XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 188 bhp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन में 185 bhp का पावर जेनेरेट करने की संभावना है। इस कार में ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे। एसयूवी को माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
Mahindra XUV700 spied
- फोटो : Facebook/XUV700 Modified
नई XUV700 मौजूदा XUV500 के मुकाबले बिल्कुल नए फीचर्स और प्रीमियम केबिन के साथ आएगी। कंपनी पहले ही टीजर वीडियो की एक सीरीज के जरिए XUV700 के कई एडवांस्ड फीचर्स की जानकारी साझा कर चुकी है। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं। एक्सयूवी 700 का डैशबोर्ड डिजाइन, फिट एंड फिनिश और प्लास्टिक की क्वालिटी XUV500 के मुकाबले काफी बेहतर लग रहा है। एसी वेंट इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे दिया गया है और उसके नीचे AC कंट्रोल बटन दिए गए हैं। Mahindra XUV700 में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे।